दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपने काम और अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं. वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच नियमित अंतराल पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं. हाल ही में उन्होंने फिर से अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो पपेट डांस करती नजर आ रही हैं. दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Dance) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है.