बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) अकसर अपने फार्म हाउस से मजेदार वीडियो शेयर करते हैं और फैन्स को यह वीडियो पसंद भी आते हैं. लेकिन हाल ही में धर्मेंद्र ने अपनी जिंदगी को लेकर एक बहुत ही मजेदार राज खोला है. बॉलीवुड के हीमैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र (Dharmendra) हाल ही में इंडियन आइडल 2020 (Indian Idol 2020) में आए थे, और उन्होंने वहीं अपनी जिंदगी से जुड़ा एक वाकया शेयर किया था. इस वीकेंड पर इंडियन आइडल में धर्मेंद्र और आशा पारेख आएंगे. अनुष्का और अंजली उनके सॉन्ग 'परदे में रहने दो' और 'आपकी नजरों ने समझा' सॉन्ग गाएंगी. इस पर दोनों की जमकर तारीफ होगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसी दौरान शो के होस्ट और धर्मेंद्र (Dharmendra) के बीच बातचीत होगी और वह पूछेंगे कि आपका पहला शॉट किस तरह का रहा था और आपको पहली फिल्म के लिए जो पैसा मिला था, उसका क्या किया था. इस पर धर्मेंद्र ने कहा, 'इस इंडस्ट्री का हिस्सा बना मेरे लिए एक बहुत बड़ा आशीर्वाद रहा है, इसने मेरे प्रयासों को भरपूर सम्मान दिया है. अपने पहले शॉट के दौरान मैं काफी नर्वस था, मैं यही सोच रहा था कि मेरे डायरेक्टर का रिएक्शन क्या होगा. लेकिन उन्होंने मुझे कोई फीडबैक नहीं दिया...बजाय इसके उन्होंने मुझे जायकेदार खाने का टिफिन बॉक्स दे दिया...मैं बहुत असहज हो रहा था क्योंकि डायरेक्टर कोई फीडबैक नहीं दे रहे थे, लेकिन मैं खुश था कि मुझे उनके साथ समय गुजारने का मौका मिला.' धर्मेंद्र ने आगे बताया, 'जब मुझे पहली बार पैसे मिले तो मैंने पहला काम यह किया कि मैं सीधे दुकान पर गया और पीने के लिए बोतल खरीद ली.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं