डीडी मेट्रो का 33 साल पुराना वो शो, जिसके हिट होते ही पूरी स्टारकास्ट को गिफ्ट में मिली तोहफे में कारें, IMDb रेटिंग 8.6

साल 1993 में आया ये कॉमेडी शो उस दौर का सबसे बड़ा हिट बन गया था. इसकी कामयाबी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शो के हिट होते ही पूरी स्टारकास्ट को कारें गिफ्ट में मिली थीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस शो की कामयाबी पर मेकर्स ने पूरी स्टारकास्ट को बांट दी थीं कारें
NDTV

कभी-कभी एक टीवी शो ऐसा हिट हो जाता है कि उसकी चर्चा सालों तक होती रहती है. साल 1993 में भी एक ऐसा ही कॉमेडी शो आया था, जिसने लोगों को हंसने की नई वजह दे दी थी. घर-घर में इसकी ऐसी दीवानगी थी कि शो के हिट होते ही पूरी स्टारकास्ट को गिफ्ट में कारें मिली थीं. इतने साल बाद भी IMDb पर 8.6 की शानदार रेटिंग बताती है कि लोगों का प्यार आज भी इसके लिए बना हुआ है.

कौन सा था ये सुपरहिट शो

इस सुपरहिट शो का नाम था 'देख भाई देख'. इसकी शुरुआत साल 1993 में दूरदर्शन के डीडी मेट्रो चैनल पर हुई थी. ये एक फैमिली कॉमेडी शो था, जिसमें मुंबई में रहने वाले दीवान परिवार की तीन पीढ़ियों की मजेदार कहानी दिखाई गई थी. घर के छोटे-छोटे झगड़े, हंसी-मजाक और इमोशनल पल ही इसकी सबसे बड़ी पहचान बन गए थे.

एक साथ दिखे थे कई बड़े सितारे

इस शो में उस समय के कई बड़े कलाकार नजर आए थे. इनमें नवीन निश्चल, शेखर सुमन, देवेन भोजानी, फरीदा जलाल, भावना बलसावर, उर्वशी ढोलकिया, सुषमा सेठ, विशाल सिंह, अमर उपाध्याय, राखी विजान, सतीश शाह, अन्नया खरे, अली खान, लिलिपुट, जतीन कनकिया, अनंत महादेवन और करिश्मा आचार्य जैसे नाम शामिल थे. यही वजह थी कि शो की पूरी कास्ट लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई थी.

जया बच्चन का भी था खास कनेक्शन

'देख भाई देख' को आनंद महेंद्रू और जया बच्चन ने मिलकर प्रोड्यूस किया था. पहले इसे डीडी मेट्रो पर दिखाया गया और बाद में इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए सोनी टीवी पर भी शुरू किया गया. हाल ही में शेखर सुमन ने इस शो से जुड़े कई पुराने किस्से भी शेयर किए थे.

शूटिंग के दौरान हुआ था ऐसा किस्सा

शेखर सुमन ने बताया कि उस समय सेट पर न पंखे होते थे और न ही एयर कंडीशनर. कई बार 10 से 20 मिनट तक लंबे शॉट लिए जाते थे और दरवाजे बंद रहते थे. इसी दौरान एक बार फरीदा जलाल बेहोश हो गई थीं. वहीं शो की कामयाबी इतनी बड़ी रही कि पूरी स्टारकास्ट को लाखों रुपये की कारें गिफ्ट की गईं. आज भी IMDb पर इसकी 8.6 की रेटिंग इसकी लोकप्रियता की गवाही देती है.

Advertisement

ये भी पढ़ें; 'आपके प्यार में हम सवरने लगे' गाने से मिली पहचान, 23 साल बाद सामने आईं 'राज' की हीरोइन, अब करती है खेती चलाती है फार्म

Featured Video Of The Day
पटना में सड़कों पर उतरे छात्र पुलिस से 'भिड़े', 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग
Topics mentioned in this article
Dekh Bhai Dekh
Shekhar Suman
Dekh Bhai Dekh Cast
Dekh Bhai Dekh Imdb
Shekhar Suman Age