Bigg Boss 12: श्रीसंत को आया गुस्सा, रोहित सुचांती की आई शामत
- बिग बॉस में टास्क के दौरान हंगामा जारी
- रोहित-श्रीसंत में बढ़ती जा रही है लड़ाई
- श्रीसंत ने यूं किया झापड़ मारने का एक्शन
नई दिल्ली:
'बिग बॉस (Bigg Boss 12)' में कॉमनर के नाम पर सेलेब्रिटीज के साथ हर हद को क्रॉस करने वाले सुरभि राणा (Surbhi Rana), रोहित सुचांती (Rohit Suchanti) और दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) ने प्रत्येक सदस्य को अपने तानों से तार-तार कर दिया है. वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) का उनका साथ देना सेलेब्रिटीज के लिए फ्रस्ट्रेशन की वजह बनता जा रहा है. रोहित सुचांती और सुरभि राणा जब से घर में आए हैं, उन्होंने श्रीसंत (Sreesanth) को निशाना बना रखा है, और अभी तक उनके गुस्से और सेलेब्रिटी स्टेटस का फायदा उठाने की कोशिशों में उन्हें चिढ़ाते नजर आते हैं. 'बिग बॉस (Bigg Boss 12)' के आज के एपिसोड में कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा जब श्रीसंत (Sreesanth) को रोहित सुचांती बुरी तरह से चिढ़ा देंगे और श्रीसंत आपे से बाहर हो जाएंगे.
2.0 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की 'Robot 2.0' ने 4 दिन में कमा डाले 400 करोड़, अब तक कमाए इतने करोड़
प्रियंका चोपड़ा की शादी में 'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' की हॉलीवुड एक्ट्रेस ने यूं किया डांस, Photo हुई वायरल
'बिग बॉस (Bigg Boss 12)' में कैप्टेंस और विजेता राशि को लेकर एक टास्क चल रहा है. हमेशा की तरह इस टास्क में भी खूब गर्मागर्मी होती नजर आ रही है. 'बिग बॉस (Bigg Boss 12)' की खासियत यह रही है कि इस बार के सीजन में कोई भी टास्क अभी तक पूरा नहीं हो सका है और घरवालों के मिजाज की वजह से टास्क को बीच में ही रोकना पड़ा है. आज भी टास्क होगा, हालांकि इस टास्क के नतीजे तो नहीं आए हैं, लेकिन गर्मागर्मी खूब नजर आ रही है. रोहित सुचांती श्रीसंत (Sreesanth) के साथ पंगा लेंगे और श्रीसंत अपने तुनकमिजाज के लिए पहचाने जाते हैं तो वे चिढ़ भी जाएंगे. हालांकि सलमान खान (Salman Khan) ने घर के सदस्यों को समझाया था कि अपनी इज्जत अपने हाथ में होती है, अगर उन्हें पता है, श्रीसंत (Sreesanth) तुनकमिजाज हैं तो उनसे उस हद पर जाओ ही नहीं. लेकिन श्रीसंत के करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर सुरभि, दीपक और रोहित का निशाना लगाना जारी है.
टाइगर श्रॉफ धांसू एक्शन के लिए यूं करते हैं प्रैक्टिस, Video देख आप हो जाएंगे Shocked
सपना चौधरी ने कुछ इस अंदाज में दिखाया SWAG, 'बोल तेरे मीठे-मीठे...' गाने पर यूं किया वॉक; देखें Video
'बिग बॉस (Bigg Boss 12)' का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें श्रीसंत रोहित सुचांती के साथ बहस करते नजर आ रहे हैं. उसके बाद श्रीसंत रोहित के झापड़ रसीद करने का एक्शन करते भी दिख रहे हैं. हालांकि वीडियो से ये साफ हो जाता है कि श्रीसंत सिर्फ झापड़ मारने का एक्शन कर रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर हंगामा हो गया है. रोहित सुचांती की हर किसी के साथ बदमिजाजी देखते हुए सोशल मीडिया पर उनके खिलाफर बातें हो रही हैं. लेकिन अगर श्रीसंत ने सही में रोहित के झापड़ मारा है तो वे घर से बाहर हो सकते हैं क्योंकि बिग बॉस हाउस में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. वैसे श्रीसंत की सेहत भी बिगड़ है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sreesanth Bigg Boss, Bigg Boss 12 News, Bigg Boss 12 Rohit Suchanti, Bigg Boss 12 Surbhi Rana