भाबीजी घर पर हैं के विभूति की लव स्टोरी, शादी से पहले भाई कहती थीं वाइफ, किराएदार थे आसिफ शेख

आसिफ शेख टीवी पर लोगों को हंसाने के लिए मशहूर हैं. लेकिन उनकी असली जिंदगी बेहद सादगी भरी रही है. पत्नी जेबा शेख ने संघर्ष के दिनों में उनका साथ निभाया. शादी के शुरुआती दिनों में जेबा उन्हें सम्मान से आसिफ भाई कहकर बुलाती थीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भाबीजी घर पर हैं के विभूति जी की रियल लाइफ लव स्टोरी
नई दिल्ली:

छोटे पर्दे पर अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसाने वाले आसिफ शेख पिछले कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं. खासकर टीवी शो भाबीजी घर पर हैं! में विभूति नारायण मिश्रा का उनका किरदार घर-घर में मशहूर हो चुका है. लेकिन पर्दे पर मस्ती करने वाले आसिफ की असली जिंदगी काफी सादगी भरी रही है. साल 1989 में आसिफ शेख ने जेबा से शादी की. दोनों की लवस्टोरी बेहद दिलचस्प रही. जिसे सुनकर शायद लबों पर खुद ब खुद मुस्कान आ जाए. उन मासूम दिनों को खुद आसिफ और जेबा ने एक इटरव्यू में याद किया.

आसिफ को भाई कहती थीं जेबा

जेबा शेख और आसिफ की पहली मुलाकात तब हुई थी जब अभिनेता उनके परिवार की बिल्डिंग में किराएदार बनकर रहते थे. बताया जाता है कि जेबा की मां को आसिफ का सिंपल नेचर और उनका धर्म की तरफ झुकाव काफी पसंद आया था. इसी के बाद दोनों के रिश्ते की बात आगे बढ़ी. दिलचस्प बात ये है कि शादी के शुरुआती दिनों में जेबा, आसिफ को आसिफ भाई कहकर बुलाती थीं. हालांकि बाद में उन्होंने साफ किया कि उनका ऐसा कोई मतलब नहीं था. बल्कि वो सम्मान से उन्हें इस नाम से पुकारती थीं. ये किस्सा सुनकर आज भी लोग मुस्कुरा देते हैं.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह पर बैन, धुरंधर 2 ने 69 दिनों में कमाए इतने करोड़, देखें धुरंधर का कलेक्शन

Advertisement

स्कूल में पढ़ती थीं जेबा

आसिफ शेख जब अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आए थे, तब जेबा स्कूल में पढ़ती थीं. उस दौर में अभिनेता इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे थे. कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन जेबा हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहीं. आज भी जेबा कैमरों और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखना पसंद करती हैं. अवॉर्ड शो हो या ग्लैमर से भरी पार्टियां. वो कम ही नजर आती हैं. दोनों के दो बच्चे हैं और पूरा परिवार बेहद निजी जिंदगी जीना पसंद करता है. आसिफ शेख पहले भी बता चुके हैं कि वो काम में मसरूफ रहते हैं तब परिवार को संभालने की जिम्मेदारी जेबा ने बखूबी निभाई है.

शादी को हुए 37 साल

आसिफ शेख ने 1989 में जेबा शेख से शादी की थी. यह कपल 35 साल से भी ज्यादा हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं. जेबा शेख एक हाउसवाइफ हैं और वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. जेबा अपने परिवार की देखभाल में बिजी रहती हैं. आसिफ और जेबा के दो बच्चे हैं - बेटी मरियम नस्तासिया और बेटा अल्यजा इमान हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के बहनोई, जिन्हें कहा जाता था सलमान खान का बाप, राजीव वर्मा बोले- उसको कोई नहीं जानता...

Featured Video Of The Day
बारिश बनी चुनौती, दूल्हे ने गोद में उठाकर दुल्हन को पहुंचाया मंडप तक
Topics mentioned in this article
Asif Shiekh
Asif Shiekh Wife
Bhabiji Ghar Par Hai
TV News