भाबीजी घर पर है एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने सुनाई आपबीती, कहा- 'मुझे जीने नहीं दे रहे थे'

एनडीटीवी पर भाबीजी घर पर है एक्ट्रेस  शिल्पा शिंदे  भावुक हुईं और आपबीती सुनाते हुए कहा- मुझे फिजिकली और मेंटली परेशान किया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शिल्पा शिंदे ने NDTV से सुनाई आपबीती
नई दिल्ली:

शिल्पा शिंदे इन दिनों चर्चा में हैं. जब से उन्होंने भाबीजी घर पर है 2.0 में अंगूरी भाभी के रोल में कमबैक किया. तब से सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा शुरू हो गई. वहीं हाल ही में उनके द्वारा झूठे उत्पीड़ने के मामले के कारण वह ट्रोलिंग का शिकार हुईं और हिना खान जैसे सितारों ने उनकी आलोचना भी की. हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रखना नहीं छोड़ा. इसी बीच उनका एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें शिल्पा शिंदे ने टीवी प्रोड्यूसर्स को वाइट कॉलर वाला माफिया बताया. इसके बाद से वह लोगों के निशाने पर आ गई हैं. वहीं इसी कॉन्ट्रोवर्सी के बीच एनडीटीवी से खास बातचीत में शिल्पा शिंदे ने नए इंस्पायरिंग एक्टर्स को आप क्या सलाह देना चाहेंगी? इसके बारे में बताया है. 

शिल्पा शिंदे ने बताया- लॉ बैकग्राउंड से हैं

जब शिल्पा से पूछा गया कि नए इंस्पायरिंग एक्टर्स को आप क्या सलाह देना चाहेंगी? इस बात पर एक्ट्रेस ने कहा कि अगर आपने गलत नहीं किया तो गलत का साथ मत दो. आज मैं सीना ठोक कर कह सकती हूं कि मैंने आज तक कुछ भी गलत नहीं किया. मैं एक लॉ बैकग्राउंड से हूं और मैं जानती हूं कि लोग कैसे सच को झूठा और झूठ का सच करते हैं. सब लोगों ने महाभारत देखी है. मेरे साथ जो हुआ है, भगवान ना करे किसी के साथ हो. मैंने जिस पर झूठा इल्जाम लगाया था, वह एक पत्नी का पति है, एक बेटी का बाप है. इसलिए मैं अपनी खुद की गुनहगार हूं. मेरा कंपटीशन खुद से है. लड़कियों को जब पैसा चाहिए होता है, तब यौन उत्पीड़न का केस करती हैं. मैंने तो अपना पैसा भी छोड़ दिया था. लेकिन मुझे जीने ही नहीं दे रहे थे. जब मैं जी रही थी, तब मुझे मेंटली और फिजिकली परेशान किया गया. मैं एक्टिंग नहीं कर रही हूं, क्योंकि मैं एक्टिंग नहीं कर सकती. मैंने जो समय बिताया है, वो सिर्फ मुझे ही पता है. मैंने सेक्सुअल हैरेसमेंट का झूठा केस किया, तभी मैं इन सब चीजों से बाहर निकली हूं. मैं खुद से गिल्टी हूं, लेकिन गलत नहीं हूं. गिल्टी इसलिए हूं, क्योंकि मैंने झूठ बोला था.

ये भी पढ़ें- शिल्पा शिंदे ने खेती बाड़ी करना किया शुरू, छोड़ा मुंबई, कहा- जहां इज्जत नहीं, वहां काम करने का कोई मतलब नही

शिल्पा शिंदे के बारे में 

शिल्पा शिंदे टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं, जिन्होंने भाबीजी घर पर हैं की अंगूरी भाभी के रोल में अपनी पहचान बनाई. हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नेगेटिव रोल से की थी, जिसमें मायका, चिड़ियाघर और अमरापाली जैसे शोज शामिल हैं. हालांकि उनकी पॉपुलरैटी में चार चांद भाबीजी घर पर है सीरियल ने लगाई, जिन्होंने शो छोड़ा तो वह सुर्खियों में आ गईं. इसके बाद वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 11 का हिस्सा भी रहीं, जिसे उन्होंने जीत लिया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर का 59 साल पुराना गाना कर देगा पापा को खुश, एक्ट्रेस ने भी दी है आवाज, फादर्स डे के लिए है बेस्ट

Featured Video Of The Day
800 साल पुरानी परंपरा जीवंत! उडुपी के पुत्तगे मठ में पढ़ाई जा रही है भगवद्गीता
Topics mentioned in this article
Shilpa Shinde
Bhabiji Ghar Par Hai
Tv News