UK07 Rider अनुराग डोभाल की कितनी है नेटवर्थ, हत्या की साजिश का किया दावा, रोते हुए आखिरी व्लॉग किया शेयर

UK07 Rider Net Worth: यूके07 राइडर और बाबू भैया के नाम से मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि यह उनका आखिरी व्लॉग है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
UK07 Rider Net Worth: अनुराग डोभाल ने यूट्यूब पर शेयर किया आखिरी वीडियो

YouTuber UK07 Rider Net Worth: पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनुराग डोभाल ने जब से बिग बॉस 17 में एंट्री की थी. वह चर्चा में आ गए थे. वहीं शो के बाद भी वह अपने बयानों के कारण चर्चा में रहे. इसी बीच उनका नया बयान चर्चा में आ गए हैं, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनको कुछ लोगों ने मेंटली टॉर्चर किया है, जिसके कारण उनका परिवार और फाइनेंशियल पॉवर उनसे छिन गई और वह हर चीज से वंचित हो गए. इतना ही नहीं यूट्यूबर ने यह भी बताया कि उन्होंने चीजें हैंडल करने की पूरी कोशिश की. लेकिन कुछ लोग उन्हें फॉलो करने लगे हैं. 

सोशल मीडिया पर अनुराग डोभाल ने दिया रिएक्शन

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनुराग डोभाल ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, पिछले साल से मुझे कुछ लोगों द्वारा मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है, जिन्होंने मुझसे सब छीन लिया. मेरा परिवार, फाइनेंशियल पॉवर और रिलेशनशिप भी. मुझे मेरे अपने लोगों ने इस हद तक टॉर्चर किया कि जीने लायक नहीं छोड़ा. मैंने बहुत लड़ने की कोशिश की. लेकिन अब वह मुझे फॉलो करने लगे हैं. 

ये भी पढ़ें- बिग बॉस के बाद कोई पहुंचा रामलला के दरबार तो किसी ने खरीदा करोड़ों का ऑफिस, जानें क्या कर रहे हैं BB17 के कंटेस्टेंट्स

आखिरी व्लॉग किया यूट्यूब पर शेयर

इंस्टाग्राम पर अनुराग डोभाल ने लिखा, जितना सह सकता था हुआ अभी अब और नहीं सफर कर सकता मेंटली. जाउंगा जरुर लेकिन सबके चेहरे और रियलिटी बता के जाउंगा. अब नहीं सहन होता. इतना ही नहीं यूट्यूबर ने अपने व्लॉग में रोते हुए वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा- सबकी ख्वाहिशे पूरी करीं. मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं ऐसे वीडियो बना रहा होउंगा. बताया आखिरी व्लॉग किया शेयर. 

Advertisement

अनुराग डोभाल का नेटवर्थ 

महंगी महंगी कारों के मालिक अनुराग डोभाल का रिपोर्ट्स के अनुसार 25 से 30 करोड़ का नेटवर्थ है. जबकि यूट्यूब पर उनके 7.8 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जिनके लिए वह अपने व्लॉग शेयर करते रहते हैं. वहीं उनका 10 करोड़ का घर है, जिसकी झलक उन्होंने यूट्यूब व्लॉग पर दिखाई. 

ये भी पढ़ें- 'मैं सुसाइड करना चाहता था', बिग बॉस 17 में जाकर पछता रहे अनुराग डोभाल, बोले- मुझे किया गया टॉर्चर

Advertisement
Featured Video Of The Day
दतिया उपचुनाव पर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- 'उपद्रव नहीं करना चाहिए'
Topics mentioned in this article
 anurag Dobhal  
Anurag Dobhal Last Video
Anurag Dobhal  vlog