YouTube Premium Lite यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब सब्सक्राइबर्स अब बिना इंटरनेट भी देख सकेंगे वीडियो

YouTube ने Premium Lite प्लान उन यूजर्स के लिए शुरू किया था जो कम कीमत में ऐड-फ्री वीडियो देखना चाहते हैं. यह प्लान सामान्य YouTube Premium की तुलना में सस्ता है, लेकिन इसमें कुछ फीचर्स कम दिए जाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

YouTube ने भारत में अपने सब्सक्रिप्शन प्लान YouTube Premium Lite के लिए एक नया अपडेट जारी किया है. इस अपडेट के बाद यूजर्स को दो नए फीचर्स मिलने वाले हैं, जिनमें बैकग्राउंड प्ले और वीडियो डाउनलोड शामिल हैं. YouTube इन फीचर्स को धीरे-धीरे सभी Premium Lite यूजर्स तक पहुंचाएगा.

आने वाले कुछ हफ्तों में भारत में इस प्लान का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों को यह सुविधा मिल जाएगी. इस अपडेट के बाद यूजर्स ज्यादा वीडियो बिना ऐड्स के देख सकेंगे, उन्हें डाउनलोड करके ऑफलाइन भी देख पाएंगे और फोन में दूसरे ऐप इस्तेमाल करते समय भी वीडियो बैकग्राउंड में चलता रहेगा.

Background Play फीचर कैसे काम करता है?
इस नए अपडेट के बाद Premium Lite यूजर्स को Background Play का फीचर भी मिलेगा. इस फीचर की मदद से वीडियो तब भी चलता रहेगा जब आप YouTube ऐप को मिनिमाइज कर देंगे या फोन की स्क्रीन लॉक कर देंगे.यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो मोबाइल पर पॉडकास्ट, इंटरव्यू या लंबे वीडियो सुनना पसंद करते हैं. 

ऑफलाइन वीडियो
इस अपडेट में एक और बड़ा फायदा यह है कि Premium Lite यूजर्स अब वीडियो डाउनलोड करके ऑफलाइन भी देख सकेंगे. इसका मतलब है कि अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है या आप यात्रा कर रहे हैं, तब भी आप पहले से डाउनलोड किए गए वीडियो आराम से देख सकते हैं. ऑफलाइन डाउनलोड फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी होता है जिनके पास सीमित इंटरनेट डेटा होता है या जो ऐसी जगहों पर रहते हैं जहां नेटवर्क कमजोर रहता है.

Advertisement

Premium Lite क्या है?
YouTube ने Premium Lite प्लान उन यूजर्स के लिए शुरू किया था जो कम कीमत में ऐड-फ्री वीडियो देखना चाहते हैं. यह प्लान सामान्य YouTube Premium की तुलना में सस्ता है, लेकिन इसमें कुछ फीचर्स कम दिए जाते हैं.

अब तक Premium Lite का मुख्य फायदा यह था कि इसमें ज्यादातर वीडियो बिना विज्ञापन के देखे जा सकते थे. लेकिन अब कंपनी इस प्लान को और बेहतर बना रही है और इसमें नए फीचर्स जोड़ रही है ताकि यूजर्स को ज्यादा सुविधाएं मिल सकें.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Netanyahu Threatens Iran: नए Supreme Leader को मौत की धमकी, मारे गए परमाणु वैज्ञानिक! Israel War
Topics mentioned in this article