iPhone को टक्कर देने आया Xiaomi 17 Ultra का 200MP कैमरा! DSLR जैसी फोटो अब मोबाइल से

दोनों फोन्स के साथ कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी मिल रहे हैं, जैसे 4 महीने का Spotify Premium, 3 महीने का Google AI Pro और 3 महीने का YouTube Premium.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Xiaomi ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की बिक्री शुरू कर दी है. यह दोनों फोन अब ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं. कंपनी का कहना है कि इस सीरीज को खास तौर पर कैमरा क्वालिटी, दमदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ को ध्यान में रखकर बनाया गया है. Leica के साथ मिलकर तैयार किए गए इन फोन्स में प्रोफेशनल लेवल फोटोग्राफी का अनुभव देने की कोशिश की गई है.

कीमत और ऑफर्स
Xiaomi 17 Ultra की शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये रखी गई है, लेकिन SBI क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा, कंपनी EMI ऑप्शन भी दे रही है, जो करीब 14,444 रुपये प्रति महीने से शुरू होता है, और यह 9 महीने के लिए उपलब्ध है.

वहीं, Xiaomi 17 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है. इसमें EMI ऑप्शन 9,999 रुपये प्रति महीने से शुरू हो जाता है. खास बात यह है कि लॉन्च ऑफर के तहत 512GB वेरिएंट को 256GB की कीमत में दिया जा रहा है, जिसे कंपनी ने 'Never Run Out' ऑफर नाम दिया है.

दोनों फोन्स के साथ कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी मिल रहे हैं, जैसे 4 महीने का Spotify Premium, 3 महीने का Google AI Pro और 3 महीने का YouTube Premium. साथ ही Jio की तरफ से करीब 31,500 रुपये तक के बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं, जिससे डील और भी आकर्षक बन जाती है.

Advertisement

Xiaomi 17 कब और कहां मिलेगा?
Xiaomi 17 सीरीज की बिक्री 18 मार्च से शुरू हो चुकी है. आप इसे Amazon, Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं. यानी चाहे आप ऑनलाइन खरीदना चाहें या दुकान से, दोनों ऑप्शन आपके पास मौजूद हैं.

Xiaomi 17 के फीचर्स
Xiaomi 17 में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे बेहद फास्ट और स्मूद बनाता है. इसमें 6330mAh की बड़ी बैटरी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, यानी फोन बहुत जल्दी चार्ज हो जाता है. 

Advertisement

कैमरा की बात करें तो इसमें 200MP का टेलीफोटो कैमरा है, जो शानदार जूम के साथ क्लियर फोटो खींच सकता है. वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इसमें Dolby Vision और ACES Log जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे प्रोफेशनल लेवल वीडियो शूटिंग के लिए बेहतरीन बनाते हैं.

Featured Video Of The Day
Kangana Ranaut on Rahul Gandhi | कंगना के बयान से गरमाई राजनीति, Pappu Yadav ने किया पलटवार
Topics mentioned in this article