चीन की टेक कंपनी Xiaomi अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. यह ग्लोबल लॉन्च Mobile World Congress 2026 में हुआ. यह दोनों मोबाइल भारत में 11 मार्च को लॉन्च होने जा रहे हैं. Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra, दोनों ही मोबाइल कीमत और दमदार फीचर्स की वजह से चर्चा में हैं.
Xiaomi 17 के फीचर
Xiaomi 17 में 6.3 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक है और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. फोन का वजन 191 ग्राम है और इसे IP68 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित है. यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर चलता है. Xiaomi 17 में Leica सपोर्ट वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है. ग्लोबल मार्केट में यह 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 999 यूरो (लगभग 1,07,000 रुपये) से शुरू होती है.
Xiaomi 17 Ultra के फीचर्स
Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इसका वजन लगभग 219 ग्राम है और इसे भी IP68 रेटिंग मिली है. यह फोन भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस है. Xiaomi 17 Ultra में भी Leica ट्यून ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है. यह टेलीफोटो कैमरा 3.2x से 4.3x तक कंटीन्यूअस ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है, जिससे दूर की तस्वीरें भी बेहद साफ आती हैं. इसकी ग्लोबल कीमत 1,499 यूरो (करीब 1,61,000 रुपये) रखी गई है. भारत में दोनो ही प्रीमियम मोबाइल की सही कीमत 11 मार्च को बताई जाएगी.
भारत में Xiaomi 17 ब्लैक, ब्लू और ग्रीन रंगों में उपलब्ध होगा. पिंक वेरिएंट सिर्फ ग्लोबल मार्केट के लिए रखा गया है. वहीं, Xiaomi 17 Ultra भारत में सिर्फ ब्लैक रंग में आएगा.














