OpenAI के CEO Sam Altman ने हाल ही में बच्चों और टेक्नोलॉजी को लेकर अपनी सोच शेयर की है. उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे को iPad जैसे डिवाइस देने के बजाय बाहर खेलना ज्यादा पसंद करते हैं, यहां तक कि 'मिट्टी में खेलने' को भी वह जरूरी मानते हैं. उनका कहना है कि पैरेंट बनने के बाद उनकी सोच पूरी तरह बदल गई है. पहले जहां वह बच्चों के लिए टेक्नोलॉजी को सामान्य मानते थे. वहीं, अब उन्हें लगता है कि छोटे बच्चों को ज्यादा स्क्रीन से दूर रखना चाहिए और असली दुनिया में खेलने देना चाहिए.
पिता बनने के बाद बदली सोच
पैरेंट बनने से पहले Sam Altman का मानना था कि टेक्नोलॉजी बच्चों के लिए फायदेमंद हो सकती है और इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन जब उन्होंने खुद पैरेंटिंग का अनुभव किया, तो उन्हें महसूस हुआ कि बच्चों के लिए हर समय स्क्रीन पर रहना सही नहीं है. अब वह मानते हैं कि बच्चों को कम उम्र में ज्यादा स्क्रीन नहीं देना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी सोच और ग्रोथ पर असर पड़ सकता है.
Sam Altman का चौंकाने वाला खुलासा
बच्चों के लिए आउटडोर प्ले जरूरी
Sam Altman का मानना है कि बच्चों के लिए बिना किसी प्लान के, खुले में खेलना बहुत जरूरी है. जब बच्चे बाहर खेलते हैं, तो उनकी जिज्ञासा बढ़ती है, उनकी शारीरिक क्षमता यानी मोटर स्किल्स बेहतर होती हैं और वह दूसरों के साथ बात करना सीखते हैं. मिट्टी में खेलना, पेड़-पौधों के बीच समय बिताना और दोस्तों के साथ खेलना बच्चों के विकास के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यही कारण है कि वह अपने बेटे को स्क्रीन के बजाय असली दुनिया का एक्सपीरिएंस देना चाहते हैं.
Sam Altman ने यह भी साफ किया कि वह पूरी तरह टेक्नोलॉजी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन वह अपने बच्चे के लिए iPad जैसे डिवाइस पर निर्भर नहीं रहना चाहते. उनका मानना है कि छोटे बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम सीमित होना चाहिए. आजकल कई एक्सपर्ट भी यही कहते हैं कि ज्यादा स्क्रीन एक्सपोज़र बच्चों की आदतों, नींद और बिहेवियर पर असर डाल सकता है. इसलिए पैरेंट्स को इस पर ध्यान देना चाहिए और बच्चों को बैलेंस लाइफस्टाइल देना चाहिए.














