DuckDuckGo क्या है? जो Google Search में AI से परेशान लोगों का बन रहा है फेवरेट

जहां Google का सर्च लेआउट अब AI से भरा हुआ नजर आता है, वहीं DuckDuckGo सरल और साफ इंटरफेस देता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

आप जब भी Google पर कुछ सर्च करते हैं, तो सबसे ऊपर AI की गई समरी दिखाई देती है, इसे AI Overviews कहा जाता है. 2024 में कंपनी ने इस फीचर को दुनियाभर में लागू कर दिया. अब सिर्फ वेबसाइट लिंक दिखाने के बजाय, सर्च रिजल्ट के ऊपर एक मशीन यानी AI की लिखी गई जानकारी दिखाई जाती है. कुछ लोगों को यह सुविधा पसंद आती है क्योंकि उन्हें तुरंत जवाब मिल जाता है, लेकिन कई यूजर्स को यह तरीका भारी और उलझन भरा लगता है.

कई बार AI द्वारा दी गई जानकारी पूरी तरह सही नहीं होती या अधूरी होती है. इसके अलावा, इसे स्थायी रूप से बंद करने का आसान ऑप्शन भी उपलब्ध नहीं है. यही कारण है कि कुछ लोग पुराने समय की सादा, लिंक-आधारित सर्च का अनुभव वापस चाहते हैं.

DuckDuckGo बना पॉपुलर
इसी वजह से DuckDuckGo ब्राउज़र तेजी से पॉपुलर हो रहा है. यह उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प बन रहा है जो बिना AI समरी के सामान्य सर्च रिजल्ट देखना चाहते हैं. DuckDuckGo अब भी पारंपरिक फॉर्मेट में सर्च रिजल्ट दिखाता है, जहां पहले वेबसाइट लिंक दिखाई देते हैं और कोई ऑटोमैटिक AI ओवरव्यू पेज पर हावी नहीं होता.

इसका एक और बड़ा फायदा यह है कि यह यूजर्स को ट्रैक नहीं करता और उनके सर्च बिहेवियर के आधार पर रिजल्ट को पर्सनलाइज नहीं करता यानी आपकी प्राइवेसी ज्यादा सुरक्षित रहती है.

प्राइवेसी और सिंपल अनुभव
DuckDuckGo डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. इसमें पहले से ही ट्रैकर ब्लॉकिंग की सुविधा दी गई है और प्राइवेट सर्च डिफॉल्ट रूप से चालू रहता है. अगर आप एक ऐसा ब्राउज़र चाहते हैं जो कम भीड़-भाड़ वाला हो और आपकी ऑनलाइन गतिविधियों को कम ट्रैक करे, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

जहां Google का सर्च लेआउट अब AI से भरा हुआ नजर आता है, वहीं DuckDuckGo सरल और साफ इंटरफेस देता है. यहां आपको सीधे वेबसाइट लिंक दिखाई देते हैं, जिससे आप खुद तय कर सकते हैं कि किस साइट पर जाना है.

Advertisement

DuckDuckGo कैसे इस्तेमाल करें?
अगर आप इसे आजमाना चाहते हैं, तो अपने मौजूदा ब्राउज़र में duckduckgo.com खोल सकते हैं. आप Chrome, Safari, Firefox या Edge की सेटिंग्स में जाकर डिफॉल्ट सर्च इंजन को DuckDuckGo में बदल सकते हैं. इसके अलावा आप Android, iOS, Windows या macOS पर इसका ब्राउज़र ऐप डाउनलोड करके उसे डिफॉल्ट ब्राउज़र के रूप में सेट कर सकते हैं. एक बार सेट करने के बाद आपकी सभी सर्च DuckDuckGo के जरिए होंगी और आपको AI Overviews अपने आप दिखाई नहीं देंगे.

Featured Video Of The Day
Trump vs Netanyahu: Israel की वजह से युद्ध में कूदा America ? marco rubio का खुलासा