WhatsApp चलाना होगा अब और भी मजेदार! आ रहा है नया 'Notification Bubbles' फीचर, चैटिंग का अंदाज बदलेगा

Notification Bubbles फीचर के तहत जब भी कोई नया मैसेज आएगा, तो वह आपकी स्क्रीन पर एक छोटे फ्लोटिंग आइकन यानी बबल के रूप में दिखाई देगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
WhatsApp में आ रहा नया Notification Bubbles फीचर

WhatsApp जल्द ही एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिसे Notification Bubbles कहा जा रहा है. यह फीचर कुछ हद तक Facebook Messenger के चैट बबल्स जैसा होगा. इसका मकसद यूजर्स को बिना बार-बार ऐप खोले ही चैट करने की सुविधा देना है, जिससे उनका समय बचे और काम आसान हो जाए.

यह फीचर खासतौर पर Android यूजर्स के लिए डिजाइन किया जा रहा है. इसकी मदद से आप किसी भी दूसरे ऐप का इस्तेमाल करते हुए भी WhatsApp मैसेज पढ़ और उसका जवाब दे पाएंगे. यानी अब बार-बार ऐप स्विच करने की जरूरत नहीं होगी. इससे मल्टीटास्किंग काफी आसान और तेज हो जाएगी, खासकर उन लोगों के लिए जो एक साथ कई काम करते हैं.

कैसे काम करेगा यह फीचर?

Notification Bubbles फीचर के तहत जब भी कोई नया मैसेज आएगा, तो वह आपकी स्क्रीन पर एक छोटे फ्लोटिंग आइकन यानी बबल के रूप में दिखाई देगा. इस बबल में उस व्यक्ति या ग्रुप की प्रोफाइल फोटो के साथ WhatsApp का छोटा आइकन भी दिखेगा. जैसे ही आप इस बबल पर टैप करेंगे, एक छोटा चैट विंडो खुल जाएगा, जहां आप तुरंत मैसेज पढ़ सकते हैं और जवाब दे सकते हैं.

यह फीचर चैटिंग एक्सपीरियंस को और ज्यादा स्मूद और तेज बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है. अगर आप वीडियो देख रहे हैं, सोशल मीडिया स्क्रॉल कर रहे हैं या कोई और काम कर रहे हैं, तब भी यह बबल स्क्रीन पर रहेगा और आप बिना रुकावट बातचीत जारी रख सकते हैं. हालांकि, कुछ यूजर्स को यह फीचर थोड़ा डिस्टर्बिंग भी लग सकता है, लेकिन अच्छी बात यह है कि इसे जरूरत पड़ने पर बंद भी किया जा सकता है.

Advertisement

यह फीचर Android के नोटिफिकेशन सिस्टम के साथ मिलकर काम करेगा. खासकर Android 10 और उससे ऊपर के वर्जन में यह सपोर्ट करेगा, जबकि Android 11 या उससे नए वर्जन में इसका एक्सपीरियंस और बेहतर होगा. कुछ मामलों में यूजर्स को इसे सेटिंग्स में जाकर मैन्युअली ऑन करना पड़ सकता है.

WhatsApp का छुपा हुआ फीचर! बिना नंबर सेव किए ऐसे करें चैट, 90 प्रतिशत लोग नहीं जानते

WhatsApp में हो सकता है नया डिजाइन बदलाव

इसके अलावा WhatsApp अपने ऐप के टॉप बार को भी बदलने की योजना बना रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ऐप के नाम की जगह अपना ऑफिशियल लोगो दिखा सकती है. यह बदलाव 2013 के बाद सबसे बड़ा डिजाइन अपडेट माना जा रहा है और इससे ऐप का इंटरफेस और मॉडर्न दिखेगा.

Advertisement

कब मिलेगा यह फीचर?

फिलहाल यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और अभी तक बीटा यूजर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं हुआ है. उम्मीद की जा रही है कि पहले इसे कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए रिलीज किया जाएगा और उसके बाद सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा.

Featured Video Of The Day
Vikramjit Sahni Quits AAP: AAP छोड़ BJP में शामिल होने वाले विक्रमजीत सिंह का बड़ा बयान | BJP | NDTV