49 नए Themes के साथ WhatsApp चैट दिखेगी बिल्कुल नई! जानिए कब आएगा यह शानदार अपडेट

WhatsApp करीब 49 अलग-अलग थीम ऑप्शन पर काम कर रहा है. इसमें ब्लू जैसे रंगों के कई शेड्स और टोन शामिल होंगे, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट लुक सेट कर सकेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

WhatsApp अपने वेब वर्जन यानी WhatsApp Web के लिए एक बड़ा अपडेट तैयार कर रहा है. इस अपडेट में यूजर्स को चैट थीम्स का नया फीचर मिलने वाला है, जिससे वे अपनी चैट का लुक पूरी तरह बदल सकेंगे. इस फीचर में करीब 49 अलग-अलग रंगों के ऑप्शन दिए जाएंगे, जिससे यूजर्स को ज्यादा पर्सनलाइजेशन मिलेगा. अब तक WhatsApp Web पर कस्टमाइजेशन काफी सीमित था, लेकिन इस नए अपडेट के बाद यूजर्स अपनी चैट को अपने पसंद के अनुसार डिजाइन कर सकेंगे. 

रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर यूजर्स को डिफॉल्ट चैट थीम चुनने का ऑप्शन देगा. इसके जरिए मैसेज बबल्स का रंग बदला जा सकेगा और उसके साथ मैचिंग वॉलपेपर भी सेट किया जा सकेगा, जिससे पूरी चैट का लुक और ज्यादा यूनिक बन जाएगा.

हर चैट के लिए अलग थीम

इस अपडेट की सबसे खास बात यह है कि आप हर चैट के लिए अलग-अलग थीम सेट कर सकेंगे. यानी आप अपने पर्सनल चैट, ऑफिस चैट और ग्रुप चैट को अलग-अलग रंग और डिजाइन दे सकते हैं. इससे आपको चैट पहचानने में भी आसानी होगी और आपका WhatsApp इस्तेमाल करना और मजेदार हो जाएगा.

ये भी पढ़ें - WhatsApp का बड़ा अपडेट! अब बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे Chat, जानिए नया गुप्त फीचर

Advertisement

49 कलर ऑप्शन का मजा

रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp करीब 49 अलग-अलग थीम ऑप्शन पर काम कर रहा है. इसमें ब्लू जैसे रंगों के कई शेड्स और टोन शामिल होंगे, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट लुक सेट कर सकेंगे. यह फीचर यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल देगा कि वे अपनी चैट को कैसे दिखाना चाहते हैं.

कब आएगा यह अपडेट?

अभी यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और जल्द ही इसे बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया जाएगा. इसके बाद आने वाले अपडेट्स में यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
IPL 2026: कौन है असली किंग? RR का दबदबा या KKR का पलटवार! Weekly Review
Topics mentioned in this article