अब ब्राउज़र से ही WhatsApp कॉल! बिना ऐप इंस्टॉल किए कर पाएंगे Voice और Video Call

WhatsApp Web कॉलिंग फीचर को और ज्यादा उपयोगी बनाने के लिए इसमें स्क्रीन शेयरिंग का सपोर्ट भी दिया गया है. वीडियो कॉल के दौरान यूज़र अपनी स्क्रीन रियल टाइम में शेयर कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

WhatsApp यूज़र्स के लिए एक बड़ी और काम की अपडेट सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp अब अपने वेब वर्ज़न यानी WhatsApp Web पर वॉयस और वीडियो कॉलिंग सपोर्ट रोलआउट कर रहा है. इसका मतलब यह है कि अब यूज़र्स सीधे अपने वेब ब्राउज़र से ही कॉल कर सकेंगे, बिना Windows या Mac के अलग से डेस्कटॉप ऐप इंस्टॉल किए. बता दें, यह फीचर धीरे-धीरे यूज़र्स तक पहुंच रहा है और फिलहाल कुछ चुनिंदा अकाउंट्स पर ही उपलब्ध है.

अब तक WhatsApp Web पर सीधे कॉल करने की सुविधा नहीं थी. अगर किसी को वॉयस या वीडियो कॉल करनी होती थी, तो उसे WhatsApp का डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना पड़ता था. लेकिन इस नए अपडेट के बाद ब्राउज़र से ही कॉलिंग संभव हो जाएगी, जिससे WhatsApp Web का इस्तेमाल और भी आसान और सुविधाजनक हो जाएगा.

रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp ने वेब पर कॉलिंग सपोर्ट का पहला फेज़ शुरू किया है. इस शुरुआती स्टेज में यूज़र्स WhatsApp Web पर केवल पर्सनल यानी इंडिविजुअल चैट्स में वॉयस और वीडियो कॉल कर सकते हैं. कॉल शुरू करने के लिए यूज़र को किसी चैट को खोलना होगा और फिर कॉल बटन पर क्लिक करना होगा. यह तरीका बिल्कुल वैसा ही है जैसा मोबाइल ऐप या डेस्कटॉप ऐप में पहले से मौजूद है.

इस अपडेट के बाद WhatsApp Web सिर्फ मैसेज भेजने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऑफिस वर्क, ऑनलाइन मीटिंग्स और पर्सनल बातचीत के लिए भी एक मजबूत प्लेटफॉर्म बन जाएगा. खासकर उन लोगों के लिए यह फीचर फायदेमंद है जो दिनभर लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते हैं.

WhatsApp Web से की जाने वाली वॉयस और वीडियो कॉल भी पूरी तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगी. इसका मतलब यह है कि कॉल के दौरान होने वाली बातचीत को सिर्फ कॉल में शामिल लोग ही सुन या देख सकते हैं. न तो WhatsApp और न ही उसकी पैरेंट कंपनी Meta इन कॉल्स को एक्सेस कर सकती है.

वीडियो कॉल में स्क्रीन शेयरिंग का सपोर्ट
WhatsApp Web कॉलिंग फीचर को और ज्यादा उपयोगी बनाने के लिए इसमें स्क्रीन शेयरिंग का सपोर्ट भी दिया गया है. वीडियो कॉल के दौरान यूज़र अपनी स्क्रीन रियल टाइम में शेयर कर सकते हैं. यह फीचर खासतौर पर डॉक्यूमेंट शेयर करने, प्रेजेंटेशन दिखाने या ऑनलाइन कोलैबोरेशन के लिए काफी काम का है. हालांकि, स्क्रीन शेयरिंग सिर्फ वीडियो कॉल के दौरान ही काम करेगी. अगर यूज़र केवल वॉयस कॉल पर है, तो उस समय स्क्रीन शेयर करने का ऑप्शन उपलब्ध नहीं होगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Parliament Budget Session: BJP महिला सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ Speaker को लिखी चिट्ठी..होगा हंगामा?