Vivo का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra अब ग्लोबल मार्केट में आने वाला है. कंपनी इस फोन को सबसे पहले पब्लिक के सामने Mobile World Congress यानी MWC में पेश करेगी. यह इवेंट स्पेन के बार्सिलोना शहर में 2 मार्च से 5 मार्च तक चलेगा.
पिछले साल कंपनी ने Vivo X300 और X300 Pro लॉन्च किए थे और अब उसी सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल X300 Ultra चर्चा में है. कंपनी ने इसे 'फर्स्ट ग्लोबल प्रीव्यू' बताया है, जिससे लगभग साफ हो गया है कि यह फोन सिर्फ चीन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दुनियाभर में लॉन्च होगा.
Vivo X300 Ultra के फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच का बड़ा LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रेजोल्यूशन 1440 x 3168 पिक्सल होगा. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है, जिससे स्क्रीन स्क्रॉलिंग और गेमिंग बेहद स्मूद हो जाएगी. साथ ही Armour Glass प्रोटेक्शन भी दिया जा सकता है, जो स्क्रीन को मजबूत बनाएगा.
यह फोन ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm) चिपसेट से लैस हो सकता है. यह लेटेस्ट और पावरफुल प्रोसेसर माना जा रहा है, जिससे हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग आसान हो जाएगी. फोन के Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलने की संभावना है, जिससे यूजर्स को नया और बेहतर सॉफ्टवेयर अनुभव मिलेगा.
Vivo X300 Ultra का 200MP कैमरा
Vivo X300 Ultra को खास तौर पर कैमरा फ्लैगशिप के रूप में पेश किया जा रहा है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है. मेन कैमरा 200 मेगापिक्सल का हो सकता है, जो बेहद डिटेल वाली फोटो खींचेगा. इसके साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलने की उम्मीद है, जो 3.7x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा.
तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर हो सकता है.तीनों कैमरों में Zeiss ऑप्टिक्स, लेजर ऑटोफोकस और HDR सपोर्ट मिलने की संभावना है. सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकेगा.
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
बैटरी के मामले में भी यह फोन काफी दमदार हो सकता है. इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय तक बैकअप देगी. साथ ही 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज हो सकेगा.
Vivo X300 Ultra का स्टोरेज
रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन Black, Silver और Red जैसे तीन रंगों में आ सकता है. स्टोरेज के लिए 12GB/256GB, 12GB/512GB, 16GB/512GB और 16GB/1TB जैसे विकल्प मिल सकते हैं. फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलने की संभावना है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा.














