200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE! लॉन्च से पहले ही फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

Vivo V70 FE की शुरुआती कीमत ₹35,000 से कम हो सकती है. यह फोन Amazon और Vivo की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo V70 FE की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है. कंपनी इस फोन को अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च करने जा रही है. इसके साथ ही Vivo ने इस अपकमिंग फोन के कई जरूरी फीचर्स और कलर ऑप्शन भी सामने रख दिए हैं.

Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट और Amazon पर इस फोन के लिए एक खास माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जिससे यह साफ हो गया है कि यह फोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध होगा. यह स्मार्टफोन खासतौर पर मिड-रेंज सेगमेंट के यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

Vivo V70 FE भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च होगा. कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह फोन Monsoon Blue और Northern Lights Purple जैसे शानदार कलर ऑप्शन में आएगा.

इस फोन में 6.83 इंच की बड़ी 1.5K OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी. इसके अलावा इसमें 1900 निट्स तक की ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट मिलेगा, जिससे वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव काफी शानदार होगा.लफोन का डिजाइन भी काफी प्रीमियम बताया जा रहा है, जो यूजर्स को पहली नजर में पसंद आ सकता है.

Advertisement

कैमरा के मामले में Vivo V70 FE काफी दमदार साबित हो सकता है. इसमें 200MP का मेन कैमरा दिया जाएगा. इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलेगा, जिससे आप ज्यादा एरिया कवर कर पाएंगे.

बैटरी की बात करें तो इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. साथ ही इसमें 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जिससे यह फोन लगभग 60 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है.

Advertisement

यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आएगा. कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन को 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे, जो इसे लंबे समय तक सुरक्षित और अपडेटेड बनाए रखेगा.

यह भी पढ़ें - भारत का पहला 'Selfie Mirror' फोन! Realme 16 5G में कम कीमत में मिल रहे हैं दमदार फीचर्स

Vivo V70 FE में एक खास 'Darkness Glow Technology' भी दी गई है. इस टेक्नोलॉजी की मदद से फोन कम रोशनी में हल्का चमक सकता है, खासकर जब इसे सूरज की रोशनी या UV लाइट में रखा जाए. यह फीचर इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है.

फोन में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जाएंगे, जिससे ऑडियो एक्सपीरियंस बेहतर होगा. इसके अलावा, यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा. सबसे खास बात यह है कि यह फोन अंडरवॉटर फोटोग्राफी को भी सपोर्ट करेगा, जिससे यूजर्स पानी के अंदर भी फोटो ले सकेंगे.

Advertisement

Vivo V70 FE की शुरुआती कीमत ₹35,000 से कम हो सकती है. यह फोन Amazon और Vivo की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

Featured Video Of The Day
Baba Ramdev Exclusive: Supreme Court से माफी वाले सवाल पर क्यों भड़क उठे बाबा रामदेव? | Syed Suhail