Samsung Galaxy S26 Ultra ही नहीं, इन 5 धांसू स्मार्टफोन में भी मिलता है 200 मेगापिक्सल कैमरा... DSLR भी फेल

लोगों की इसी जरूरत को देखते हुए अब 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फोन बाजार में आ चुके हैं, जो बेहद हाई-रेजोल्यूशन फोटो और शानदार वीडियो रिकॉर्डिंग देते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

स्मार्टफोन मतलब सबसे बढ़िया कैमरे वाला फोन, क्योंकि आजकल सबसे ज्यादा जरूरी यही है. लोगों की इसी जरूरत को देखते हुए अब 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फोन बाजार में आ चुके हैं, जो बेहद हाई-रेजोल्यूशन फोटो और शानदार वीडियो रिकॉर्डिंग देते हैं. इन फोन में इतने डिटेल के साथ पिक्चर और वीडियो कैप्चर होती हैं कि ज़ूम करने पर भी क्वालिटी खराब नहीं होती. लो-लाइट फोटोग्राफी, पोर्ट्रेट शॉट और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग में ये फोन कमाल दिखाते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 6 दमदार स्मार्टफोन जो 200MP कैमरा के साथ आते हैं.

Samsung Galaxy S26 Ultra - 25 फरवरी को लॉन्च हुए Samsung Galaxy S26 Ultra में भी 200 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है. इसी के साथ 50 MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50 MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 12 MP फ्रंट का कैमरा भी दिया गया है. 

Samsung Galaxy S24 Ultra - Samsung Galaxy के प्रीमियम सेगमेंट का ये सबसे पावरफुल कैमरा फोन माना जाता है. इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो शानदार डिटेल और नैचुरल कलर के साथ फोटो कैप्चर करता है. यह फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है और इसमें एडवांस AI कैमरा फीचर्स मिलते हैं. नाइट फोटोग्राफी और ज़ूम क्वालिटी इतनी दमदार है कि प्रोफेशनल कैमरा जैसी फील मिलती है.

Samsung Galaxy S23 Ultra - Samsung Galaxy S24 ही नहीं बल्कि S23 भी 200MP कैमरा के साथ आता है और आज भी फोटोग्राफी के लिए बेहद पॉपुलर है. अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं या रील्स और यूट्यूब वीडियो बनाते हैं, तो यह फोन शानदार ऑप्शन हो सकता है.

Xiaomi 13T Pro - Xiaomi का यह फोन भी 200MP का दमदार कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसमें प्रो मोड और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. यह फोन हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग के साथ आता है.

Motorola Edge 30 Ultra - Motorola Edge 30 Ultra दुनिया के पहले 200MP कैमरा फोन में से एक रहा है. ये कैमरा डिटेलिंग और डायनामिक रेंज के लिए जाना जाता है. इसमें 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और एडवांस स्टेबलाइजेशन फीचर मिलता है, जो वीडियो शूटिंग को और भी प्रोफेशनल बनाता है.

Advertisement

Redmi Note 13 Pro Plus - यह मिड-रेंज सेगमेंट वाला फोन 200MP कैमरा के साथ आता है. यह फोन उन लोगों के लिए शानदार है जो बजट में हाई-रेजोल्यूशन कैमरा चाहते हैं. इसमें OIS सपोर्ट, शानदार नाइट मोड और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग मिलती है.

Featured Video Of The Day
IND vs Zimbabwe T20 World Cup Breaking News: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, भारत को थमाई बल्लेबाजी