क्या आपका टूथब्रश स्मार्ट है? ये हैं भारत के टॉप 5 इलेक्ट्रिक टूथब्रश जो मोतियों जैसे चमका देंगे दांत

Best electric toothbrush India: अगर आप पहली बार इलेक्ट्रिक ब्रश ले रहे हैं, तो मिड-रेंज वाला ब्रश लें. अगर आपको एडवांस फीचर्स और बेहतर क्लीनिंग चाहिए, तो प्रीमियम ब्रश सही रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

आजकल इलेक्ट्रिक टूथब्रश तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं क्योंकि ये दांतों की सफाई बेहतर तरीके से करते हैं, प्लाक हटाते हैं और गम हेल्थ को भी सुधारते हैं. अगर आप भी एक अच्छा इलेक्ट्रिक ब्रश लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए टॉप 5 ऑप्शन आपके लिए सबसे बढ़िया हैं.

Oral-B Pro 3 Electric Toothbrush -  सबसे पॉपुलर और भरोसेमंद ब्रश में से एक है. इसमें 3D क्लीनिंग टेक्नोलॉजी (रोटेशन और पल्सेशन) मिलती है, जो दांतों की गहराई से सफाई करता है. इसमें प्रेशर सेंसर और मल्टीपल मोड्स भी मिलते हैं, जो मसूड़ों को सुरक्षित रखते हैं. इसकी कीमत है 4,890 रुपये.

Philips Sonicare 1100 Power Rechargeable Electric Toothbrush - एक प्रीमियम ऑप्शन, जो सॉनिक टेक्नोलॉजी से बहुत ही जेंटल और एडवांस क्लीनिंग देता है. यह उन लोगों के लिए सही है जो हाई-एंड फीचर्स चाहते हैं. इसकी कीमत है. इसकी कीमत है 4,235 रुपये. 

AGARO Cosmic Plus Sonic Electric Toothbrush - मिड-रेंज में एक शानदार ऑप्शन है. इसमें कई क्लीनिंग मोड्स और लंबी बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे यह रोजाना इस्तेमाल के लिए अच्छा है. इसकी कीमत है 1,669 रुपये. 

Advertisement

Perfora PRO Oscillating Electric Toothbrush - भी एक अच्छा ऑप्शन है, जो मजबूत परफॉर्मेंस और किफायती कीमत के साथ आता है. यह खासकर नए यूजर्स के लिए बढ़िया है. इसकी कीमत है 2,068 रुपये. 

Lifelong Rechargeable Toothbrush - सबसे सस्ता ऑप्शन है, जो बेसिक क्लीनिंग के लिए ठीक है. अगर आप पहली बार इलेक्ट्रिक ब्रश ट्राय कर रहे हैं, तो यह अच्छा स्टार्ट हो सकता है. इसकी कीमत है 1,726 रुपये.

Advertisement

नोट - अगर आप पहली बार इलेक्ट्रिक ब्रश ले रहे हैं, तो मिड-रेंज वाला ब्रश लें. अगर आपको एडवांस फीचर्स और बेहतर क्लीनिंग चाहिए, तो प्रीमियम ब्रश सही रहेगा. बजट कम है तो बेसिक मॉडल भी काम चल सकता है. वहीं, इन ब्रश की कीमत डिस्काउंट के हिसाब से बदल सकती है.

Featured Video Of The Day
बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप, 50 हजार सैनिक उतारे, अब शुरू होगा महायुद्ध?