यूके में रहने वाले एक परिवार का दावा है कि उनके सभी Google अकाउंट अचानक बंद कर दिए गए. वजह यह बताई जा रही है कि परिवार के 14 साल के एक बच्चे ने Gemini Live फीचर का गलत तरीके से इस्तेमाल किया. रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे ने Gemini Live के कैमरा फीचर का इस्तेमाल 'प्लेजर' के लिए किया, जो प्लेटफॉर्म के नियमों के खिलाफ माना जाता है. AI सिस्टम ने यह पहचान लिया कि यूजर नाबालिग है और इसके बाद तुरंत कार्रवाई शुरू हो गई.
ये डिवाइस एक फैमिली टैबलेट था, जिसमें एक साथ कई Google अकाउंट लॉग-इन थे. जैसे ही नियमों का उल्लंघन हुआ, Google ने सिर्फ एक अकाउंट नहीं बल्कि सभी जुड़े हुए अकाउंट्स को सस्पेंड कर दिया, जिनमें बाकी परिवार के लोगों के अकाउंट भी शामिल थे, भले ही उनका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं था.
अकाउंट सस्पेंड होने के बाद परिवार को अपने जरूरी डेटा तक पहुंच नहीं मिल पाई. इसमें ईमेल, Google Drive में सेव डॉक्यूमेंट्स और कई सालों का बिजनेस डेटा शामिल था.
उड़ गया पूरा डेटा
परिवार का कहना है कि उनके फाइनेंशियल रिकॉर्ड, क्लाइंट्स से बातचीत और जरूरी काम से जुड़े दस्तावेज अचानक बंद हो गए. इसका असर उनके बिजनेस भी काफी हुआ.
इस घटना का असर सिर्फ बिजनेस तक ही बल्कि पढ़ाई पर भी पड़ा. क्योंकि घर के एक सदस्य का यूनिवर्सिटी का जरूरी प्रोजेक्ट, जो Google Docs में सेव था, वह भी एक्सेस नहीं हो पाया. इससे यह साफ होता है कि एक ही प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह निर्भर रहना कितना जोखिम भरा हो सकता है.
परिवार का कहना है कि उन्होंने Google से कई बार रिक्वेस्ट की, लेकिन कंपनी ने अकाउंट वापस चालू करने से मना कर दिया. Google ने इसका कारण 'child protection' यानी बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियम बताए.
ये भी पढ़ें - 77 साल की महिला से ठगे 13 करोड़! WhatsApp पर नकली पुलिस और जज बनकर किया 'डिजिटल अरेस्ट'
आमतौर पर जब प्लेटफॉर्म को लगता है कि किसी नाबालिग से जुड़ा गलत कंटेंट एक्टिव हुआ है, तो वे सख्त कदम उठाते हैं. इसमें अकाउंट सस्पेंड करना, डेटा ब्लॉक करना और सीरियस मामलों में अधिकारियों को जानकारी देना भी शामिल हो सकता है.
Google की AI पॉलिसी
Google की AI पॉलिसी के अनुसार, Gemini Live जैसे टूल्स के इस्तेमाल में बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी है. कंपनी ने साफ कहा है कि किसी भी तरह की ऐसी गतिविधि, जिसमें नाबालिग शामिल हों या नियमों को तोड़ने की कोशिश हो, पूरी तरह बैन है.
Google अपने सिस्टम में ऑटोमैटिक डिटेक्शन तकनीक का इस्तेमाल करता है, जो रियल टाइम में यूजर की एक्टिविटी को मॉनिटर करती है. अगर कोई गंभीर उल्लंघन पाया जाता है, तो तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाती है, जिसमें सभी जुड़े अकाउंट्स को सस्पेंड करना भी शामिल है.
इसके अलावा, ऐसे मामलों में अकाउंट वापस भी नहीं किया जाता.














