Samsung जल्द ही अपने पहले स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च कर सकता है, जिन्हें Galaxy Glasses कहा जा सकता है. ये डिवाइस 2026 तक बाजार में आ सकता है. दरअसल, Samsung के स्मार्ट ग्लासेस को लेकर सबसे बड़ा हिंट उसके सॉफ्टवेयर में मिला है. One UI 8.5 और आने वाले One UI 9 में एक खास आइकन देखा गया है, जो Bluetooth डिवाइसेज की लिस्ट में दिखाई देता है. यह आइकन earbuds और smartwatch जैसे अन्य डिवाइसेज के साथ नजर आता है, जिससे यह संकेत मिलता है कि कंपनी इस प्रोडक्ट पर काम कर रही है.
Galaxy Glasses के फीचर्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung के Galaxy Glasses में Ray-Ban Meta Smart Glasses जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. यानी इनमें कैमरा, ऑडियो और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं हो सकती हैं. इसके अलावा कंपनी 2027 के लिए एक और एडवांस्ड स्मार्ट ग्लास पर काम कर रही है, जिसमें Mixed Reality यानी AR और VR का कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है. हालांकि अभी तक कंपनी ने इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
ये भी पढ़ें - Galaxy S26 Ultra खरीदने का सही समय आ गया! Samsung ने किया बड़ा प्राइस कट, जानिए नई कीमत
Apple और Google भी तैयार
स्मार्ट ग्लासेस की इस रेस में Apple भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि Apple अपने पहले स्मार्ट ग्लासेस के टेस्टिंग के लास्ट स्टेज में है. खास बात यह है कि ये ग्लासेस सीधे iPhone से कनेक्ट होकर काम कर सकते हैं और Siri के जरिए वॉयस कंट्रोल भी मिलेगा.
वहीं, Google पहले भी स्मार्ट ग्लासेस की दुनिया में कदम रख चुका है, लेकिन 2023 में उसने अपना Google Glass Enterprise Edition 2 बंद कर दिया था. अब कंपनी एक नई रणनीति के तहत Gucci के साथ मिलकर Android XR बेस्ड स्मार्ट ग्लासेस बना रही है. यह प्रोडक्ट 2027 में लॉन्च हो सकता है.
Meta भी आगे
इस सेगमेंट में Meta पहले से ही काफी आगे है. कंपनी Ray-Ban और Oakley जैसे ब्रांड्स के साथ मिलकर स्मार्ट ग्लासेस बना रही है. Mark Zuckerberg के नेतृत्व में Meta इस टेक्नोलॉजी को तेजी से आगे बढ़ा रहा है.
कुल मिलाकर, स्मार्ट ग्लासेस आने वाले समय में टेक्नोलॉजी का बड़ा ट्रेंड बनने वाले हैं. Samsung, Apple और Google जैसे बड़े खिलाड़ी इस रेस में शामिल हैं, जिससे यूजर्स को और बेहतर और एडवांस्ड डिवाइसेज देखने को मिलेंगे.














