Galaxy S26 Ultra खरीदने का सही समय आ गया! Samsung ने किया बड़ा प्राइस कट, जानिए नई कीमत

Galaxy S26 Ultra : अगर आप इस फोन को किसी रिटेल स्टोर्स से खरीदते हैं, तो आपको और भी ज्यादा बचत मिल सकती है. जैसे, Vijay Sales पर ₹9,000 के फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Samsung Galaxy S26 Ultra पर बड़ी कीमत में कटौती

Samsung ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत में सीधा ₹9,000 का डिस्काउंट दे दिया है. सबसे बड़िया बात यह कि ये कटौती बिना किसी शर्त के दी जा रही है, यानी आपको बैंक ऑफर या कूपन की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब Galaxy S26 Ultra की नई कीमत ₹1,30,999 से शुरू होती है, जो इसके बेस वेरिएंट (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) के लिए है. वहीं, 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत ₹1,50,999 और 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत ₹1,80,999 हो गई है. ये कीमतें Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट पर पहले से अपडेट हो चुकी हैं. 

और भी हैं ऑफर्स

अगर आप इस फोन को किसी रिटेल स्टोर्स से खरीदते हैं, तो आपको और भी ज्यादा बचत मिल सकती है. जैसे, Vijay Sales पर ₹9,000 के फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं. HSBC क्रेडिट कार्ड पर ₹6,000 तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट, HDFC कार्ड पर ₹4,500 और RBL कार्ड पर ₹4,000 तक की छूट दी जा रही है. इन सभी ऑफर्स को जोड़कर फोन की कीमत और भी कम हो जाती है.

जानिए Galaxy S26 Ultra के फीचर्स

Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच का Dynamic LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर है, जो तेज परफॉर्मेंस और बेहतर AI एक्सपीरियंस देता है. फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 10MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. यह फोन S Pen सपोर्ट के साथ आता है और Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर चलता है.

Advertisement

इसके साथ कंपनी ने यह भी वादा किया है कि इस फोन को 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने लायक बनाता है.

तो अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह डील आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. खासकर जब इसकी कीमत अब पिछले मॉडल के करीब आ गई है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Women Reservation Bill पर NDTV के LIVE Debate में भिड़ गईं BJP-Congress की महिला प्रवक्ता