Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च हो चुका है. इस बार सैमसंग अपनी गैलेक्सी सीरीज़ में एक बड़ा बदलाव लेकर आया है, जिसे जानने के बाद सैमसंग लवर्स खुश हो गए हैं. इस नए फीचर का नाम है 'प्राइवेसी डिस्प्ले' और यही इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है. आखिर कैसे काम करता है ये नया फीचर, आइए जानते हैं इसके बारे में.
Samsung के इस फीचर को सिर्फ अपनी आंखों से देखने पर भी सही तरीके से समझा जा सकता है. क्योंकि यह फीचर मोबाइल की स्क्रीन से जुड़ा हुआ है. इसमें जब आप फोन को सामने से देखते हैं तो स्क्रीन पूरी ब्राइटनेस और कलर के साथ साफ दिखाई देती है लेकिन अगर कोई व्यक्ति साइड एंगल से देखने की कोशिश करे, तो उसे स्क्रीन लगभग काली दिखाई देती है.
इसका मतलब है कि अब मेट्रो, ऑफिस या पब्लिक प्लेस में कोई आपके फोन की स्क्रीन झांक नहीं पाएगा. यही वजह है कि इसे मैजिक फीचर कहा जा रहा है.
Samsung ने आम प्राइवेसी गार्ड की तरह इसमें कोई अलग फिल्म या लेयर नहीं लगाई गई है. यह तकनीक पिक्सल लेवल पर काम करती है. हर पिक्सल में करंट को इस तरह कंट्रोल किया जाता है कि रोशनी सिर्फ सामने की दिशा में जाए. जब आप सीधे फोन देखते हैं, तो 6.9 इंच की 1440p 10-बिट AMOLED स्क्रीन पूरी ब्राइटनेस के साथ नजर आती है. लेकिन साइड एंगल से रोशनी बाहर नहीं निकल पाती और स्क्रीन ब्लैक दिखती है.
सबसे अच्छी बात यह है कि आप इस फीचर को सेटिंग्स में जाकर ऑन या ऑफ कर सकते हैं. चाहें तो सिर्फ नोटिफिकेशन या कुछ खास ऐप्स के लिए इसे एक्टिव कर सकते हैं.
Samsung Galaxy S26 Ultra के बारे में
सैमसंग के इस नए फोन का डिजाइन पहले से ज्यादा स्लीक और कॉम्पैक्ट है. इसकी मोटाई 7.9mm है. रंगों की बात करें तो यह कोबाल्ट वायलेट, व्हाइट, ब्लैक और स्काई ब्लू में आता है. फोन में S-Pen अब भी मौजूद है, लेकिन इसमें ब्लूटूथ सपोर्ट नहीं दिया गया है. इसमें नया Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिससे परफॉर्मेंस और भी स्मूद हो जाती है. रैम 16GB तक और स्टोरेज 1TB तक मिलती है. फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो अब 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
Samsung Galaxy S26 Ultra में 200MP का मेन कैमरा, 50MP का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो, 10MP का 3x टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है.
यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर चलता है. Samsung ने 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा किया है. Galaxy AI फीचर्स भी इसमें मौजूद हैं और कंपनी का दावा है कि ज्यादातर यूजर्स इनका इस्तेमाल कर रहे हैं. Bixby को भी नए AI फीचर्स के साथ दोबारा मजबूत बनाया गया है.
भारत में Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये रखी गई है.














