Redmi Note 15 SE लॉन्च से पहले ही खुला राज! मिलेगी 5800mAh बैटरी और 108MP कैमरा, जानिए और क्या है खास

Redmi Note 15 SE का डिजाइन काफी स्टाइलिश और प्रीमियम रखा गया है. यह फोन सिर्फ 7.35mm पतला होगा, जिससे यह हाथ में पकड़ने में हल्का और आरामदायक लगेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Redmi अब अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE 2 अप्रैल को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फोन पिछले मॉडल Redmi Note 14 SE का अपग्रेड वर्जन होगा. यह स्मार्टफोन तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में आएगा और इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा. भारत में इसकी बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी, जिससे यूजर्स को आसानी से यह फोन ऑनलाइन मिल सकेगा.

Redmi Note 15 SE का डिजाइन काफी स्टाइलिश और प्रीमियम रखा गया है. यह फोन सिर्फ 7.35mm पतला होगा, जिससे यह हाथ में पकड़ने में हल्का और आरामदायक लगेगा. इसके बैक पैनल पर लेदर जैसी टेक्सचर फिनिश दी गई है, खासकर रेड कलर वेरिएंट में यह काफी आकर्षक दिखता है. फोन के पीछे एक ओवल शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो बीच में स्थित है और उसमें गोल्डन एक्सेंट भी है. इस मॉड्यूल में चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं, जो इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं.

इस स्मार्टफोन में 5,800mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो एक बार चार्ज करने पर 44 घंटे तक चलने का दावा करती है. इसके साथ ही इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो सकेगा. कंपनी का कहना है कि इस फोन की बैटरी 5 साल तक बेहतर परफॉर्मेंस देगी. अगर पुराने मॉडल Redmi Note 15 5G से तुलना करें, जिसमें 5,520mAh बैटरी थी, तो यह नया फोन बैटरी के मामले में बेहतर अपग्रेड साबित होता है.

Redmi Note 15 SE में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी. इसकी पीक ब्राइटनेस 3,200 निट्स तक हो सकती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी. कैमरा की बात करें तो इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, साथ में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया जाएगा. सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है, जिससे फोटो और वीडियो कॉलिंग का अनुभव बेहतर होगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें - पुराना या अजीबोगरीब Email ID अब बदल सकेंगे आप, Gmail यूजर्स का मिला बेहद खास अपडेट

यह स्मार्टफोन IP65 और IP66 रेटिंग के साथ आ सकता है, जिसका मतलब है कि यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा. यानी हल्की बारिश या धूल भरे माहौल में भी फोन सुरक्षित रहेगा.

Advertisement

Redmi Note 14 SE को पहले 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 19,999 रुपये हो गई है. यह बढ़ोतरी दुनियाभर में मेमोरी कॉस्ट बढ़ने की वजह से हुई है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नया Redmi Note 15 SE थोड़ा महंगा हो सकता है. हालांकि, इसकी सही कीमत लॉन्च के दिन ही सामने आएगी.

Featured Video Of The Day
Iran NPT से बाहर निकल सकता है! US-Israel Attacks के बाद बड़ा फैसला, परमाणु बम बनाने की तैयारी?