Xiaomi Redmi Note 15 Pro 5G की बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और फोन आपके बजट में

Xiaomi ने भारत में अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro 5G सीरीज की बिक्री शुरू कर दी है. इस सीरीज में Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Xiaomi ने भारत में अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro 5G सीरीज की बिक्री शुरू कर दी है. इस सीरीज में Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G शामिल हैं. कंपनी ने इन फोन्स को खास तौर पर बेहतर कैमरा, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और मजबूत डिजाइन के साथ पेश किया है. लॉन्च ऑफर्स के चलते शुरुआती ग्राहकों को इन स्मार्टफोन्स पर आकर्षक बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे इनकी प्रभावी कीमत पहले से काफी कम हो जाती है. यहां 8 पॉइंट्स में जानिए आखिर इस मोबाइल में क्या-क्या मिलने वाला है.

1. Redmi Note 15 Pro 5G सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP का रियर कैमरा सिस्टम है.

2. Redmi Note 15 Pro 5G सीरीज में बेज़ल-लेस स्क्रीन दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,200 निट्स तक जाती है.

3. Redmi Note 15 Pro+ 5G में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Redmi Note 15 Pro 5G MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट पर काम करता है.

4.  बेहतर परफॉर्मेंस और हीट कंट्रोल के लिए Pro+ वेरिएंट में Xiaomi का IceLoop कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है.

5. Pro+ मॉडल में 6,500mAh की Silicon-Carbon बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. वहीं, Pro वेरिएंट में 6,580mAh की बैटरी मिलती है, जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.

6. Redmi Note 15 Pro 5G की शुरुआती कीमत भारत में 29,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है. चुनिंदा HDFC बैंक, SBI और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलने के बाद इसकी प्रभावी लॉन्च कीमत 26,999 रुपये हो जाती है.

7. Redmi Note 15 Pro+ 5G की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है. इसी बैंक ऑफर के साथ यह फोन 34,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है.

Advertisement

8. दोनों ही मॉडल mi.com, Amazon India और देशभर के ऑफिशियल ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध हैं.

Featured Video Of The Day
US India Trade Deal | ट्रेड डील को लेकर Priyanka Gandhi ने सरकार को घेरा BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article