Oppo अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज के तहत Oppo Find X9s और Oppo Find X9 Ultra को 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी ने यह भी कन्फर्म कर दिया है कि ये दोनों स्मार्टफोन्स सिर्फ चीन के बाद ग्लोबल मार्केट और भारत में भी लॉन्च किए जाएंगे.
Oppo Find X9s के खास फीचर्स
Oppo ने अपने नए Find X9s के कुछ खास फीचर्स पहले ही सामने ला दिए हैं. इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 7,025mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतरीन मानी जा रही है. इसके साथ ही इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिससे फोन बहुत तेजी से चार्ज हो सकेगा.
फोन में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. इसका मतलब है कि यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा. इसके अलावा, इसमें मेटल फ्रेम और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है, जिससे फोन प्रीमियम फील देगा.
Oppo Find X9s को MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर से लैस किया जाएगा, जो इसे काफी तेज और पावरफुल बनाएगा. कैमरा की बात करें तो इसमें 200MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है, जो Sony LYT-901 सेंसर के साथ आएगा. इसके अलावा, इसमें 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) और 50MP का एक और टेलीफोटो कैमरा (10x ऑप्टिकल जूम) मिलने की उम्मीद है. साथ ही 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें - iPhone 18 Pro के फीचर्स लीक, Android भी करने लगा कॉपी!
अन्य डिवाइसेज भी होंगे लॉन्च
इन स्मार्टफोन्स के साथ Oppo अपने कुछ और प्रोडक्ट्स भी लॉन्च कर सकता है, जैसे Oppo Watch X3 और Oppo Enco Clip 2 TWS ईयरफोन्स.














