Oppo अब भारत में अपनी नई Oppo F33 सीरीज लॉन्च करने जा रही है. यह सीरीज 15 अप्रैल को लॉन्च होगी, जिसमें दो स्मार्टफोन शामिल होंगे पहला Oppo F33 और दूसरा Oppo F33 Pro. इस बार कंपनी ने सिर्फ डिजाइन और कैमरा ही नहीं, बल्कि फोन की मजबूती और टिकाऊपन पर भी खास ध्यान दिया है. कंपनी ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि इन स्मार्टफोन्स में IP69K रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिलेगी, जो इन्हें बाकी फोन से अलग बनाती है.
IP69K प्रोटेक्शन
Oppo F33 सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती है. इन स्मार्टफोन्स में IP69K सर्टिफिकेशन दिया गया है, जिसका मतलब है कि ये फोन धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे. इतना ही नहीं, ये हाई-प्रेशर और हाई-टेम्परेचर पानी के जेट्स को भी आसानी से झेल सकते हैं. यानी अगर आप बाहर काम करते हैं, जैसे कंस्ट्रक्शन साइट या खेती में, तो यह फोन आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है. इसके अलावा, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी फोन को गिरने या फिसलने पर भी सुरक्षित रखने में मदद करेगी.
प्रीमियम फ्रेम और एडवांस प्रोटेक्शन
इस सीरीज में आपको एयरोस्पेस-ग्रेड AM04 एल्युमिनियम अलॉय फ्रेम मिलेगा, जो फोन को मजबूत बनाता है. साथ ही इसमें AGC DT-STAR D+ स्क्रीन प्रोटेक्शन दिया जाएगा, जिससे स्क्रीन पर स्क्रैच और टूट-फूट का खतरा कम हो जाता है. खास बात यह है कि फोन के अंदर एक 'एयरबैग' कुशनिंग सिस्टम भी होगा, जिसमें फोम और सिलिकॉन पैड्स लगे होंगे. ये सिस्टम गिरने पर कैमरा, स्पीकर और बैटरी जैसे जरूरी पार्ट्स को सुरक्षित रखने में मदद करता है.
ये भी पढ़ें - iPhone लेने का सपना होगा पूरा! अब सिर्फ ₹35,000 से कम में मिलेगा iPhone 15, जानिए कैसे और कहां
पावरफुल बैटरी
Oppo F33 सीरीज में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है. इसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाएगा. कंपनी का कहना है कि यह बैटरी 1830 चार्ज साइकल के बाद भी अपनी 80% क्षमता बनाए रखेगी, यानी लगभग 5 साल तक रोजाना इस्तेमाल करने पर भी बैटरी की परफॉर्मेंस अच्छी बनी रहेगी.
कैमरा और परफॉर्मेंस
कैमरे की बात करें तो Oppo F33 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसमें AI Groupfie Expert और AI Portrait Glow जैसे एडवांस फीचर्स होंगे. सेल्फी के लिए भी इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जिससे ग्रुप फोटो लेना और भी आसान हो जाएगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो स्मूथ और तेज अनुभव देगा.
कीमत और कलर ऑप्शन
Oppo F33 Pro की कीमत भारत में लगभग 35,000 रुपये के आस-पास हो सकती है. यह स्मार्टफोन ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा. कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन Misty Forest, Starry Blue और Passion Red जैसे रंगों में आ सकता है.














