OnePlus बहुत जल्द अपना अगला नया फोन यानी OnePlus 15T लॉन्च करने वाली है. यह फोन OnePlus 13T का अगला वर्जन होगा. इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है, जो इसे तेज स्पीड और शानदार गेमिंग परफॉर्मेंस देगा. माना जा रहा है कि यह फोन मार्च 2026 में लॉन्च हो सकता है. लॉन्च के बाद सबसे पहले ये फोन चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसके बाद धीरे-धीरे इसे भारत समेत दूसरे देशों में भी लॉन्च किया जाएगा.
OnePlus 15T का डिजाइन
इस फोन में 6.32 इंच की OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K होगा. सबसे खास बात इसका 165Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है, जिससे स्क्रीन पर मूवमेंट बहुत स्मूद दिखाई देगा. कॉम्पैक्ट साइज की वजह से यह फोन आसानी से जेब में रखा जा सकेगा और एक हाथ से इस्तेमाल करना भी आसान होगा.
OnePlus 15T का प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज
OnePlus 15T में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है. इसके साथ 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज मिल सकती है. इस तरह का हार्डवेयर आमतौर पर महंगे और प्रीमियम फोनों में देखने को मिलता है. लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 7,500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है. इसके साथ 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है. इसी के साथ OnePlus 15T में MagSafe जैसे मैग्नेटिक एक्सेसरीज सपोर्ट भी मिल सकता है.
कुछ रिपोर्ट्स में 200MP मेन कैमरा का जिक्र है, जबकि दूसरी रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है. अगर 200MP सेंसर मिलता है तो यह फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बड़ा आकर्षण हो सकता है।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल मार्केट में इसे OnePlus 15s नाम से पेश किया जाएगा. पहले भी कंपनी ने 13T और 13s मॉडल के साथ ऐसा ही लॉन्च किया था.














