फोन छोटा लेकिन 7500mAh की बड़ी बैटरी! OnePlus 15T करेगा सबको हैरान, जानिए लॉन्च डेट और फीचर्स

OnePlus 15T को कई तरह के वाटर और डस्ट प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन दिए गए हैं, जैसे IP66, IP68, IP69 और IP69K. इसका मतलब है कि यह फोन पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा और लंबे समय तक टिकाऊ रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

OnePlus का नया स्मार्टफोन OnePlus 15T अब जल्द लॉन्च होने जा रहा है. खास बात यह है कि यह फोन कॉम्पैक्ट डिजाइन में आएगा, यानी छोटा होने के बावजूद इसमें फ्लैगशिप लेवल फीचर्स दिए जाएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन भारत में OnePlus 15s नाम से लॉन्च हो सकता है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके कुछ खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की झलक दिखा दी है, जिससे यूजर्स के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

OnePlus 15T लॉन्च डेट
OnePlus 15T को 24 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा और वहां इसके प्री-ऑर्डर पहले ही शुरू हो चुके हैं. भारत में लॉन्च को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे OnePlus 15s नाम से जल्द पेश किया जाएगा.

OnePlus 15T का डिजाइन
OnePlus 15T का डिजाइन काफी प्रीमियम और कॉम्पैक्ट होगा. इसमें 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. इसका मतलब है कि स्क्रीन बेहद स्मूद और तेज होगी, खासकर गेमिंग और स्क्रॉलिंग के दौरान. फोन के किनारे गोल होंगे और इसके बेजल्स सिर्फ 1.1mm पतले होंगे, जिससे यह देखने में काफी बढ़िया लगेगा. साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा, जो इसे और भी एडवांस बनाता है.

OnePlus 15T की बैटरी
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,500mAh की बड़ी बैटरी है, जो आम स्मार्टफोन्स के मुकाबले काफी ज्यादा है. यह फोन 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, जिससे आपका फोन बहुत जल्दी चार्ज हो जाएगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो इसे हाई-एंड टास्क और गेमिंग के लिए बेहतरीन बनाता है. इसके अलावा, यह फोन मैग्नेटिक वायरलेस एक्सेसरीज को भी सपोर्ट करेगा, जो इसे और ज्यादा मॉडर्न बनाता है.

Advertisement

OnePlus 15T का कैमरा
इसमें शानदार कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा. इसमें 50MP का Sony Lytia 700 मेन कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है. यह कैमरा बेहतर पोर्ट्रेट और जूम फोटोग्राफी के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है. पेरिस्कोप लेंस की मदद से दूर की चीजों को भी साफ और डिटेल में कैप्चर किया जा सकता है, जिससे यूजर्स को प्रोफेशनल कैमरा जैसा अनुभव मिलेगा.

OnePlus 15T को कई तरह के वाटर और डस्ट प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन दिए गए हैं, जैसे IP66, IP68, IP69 और IP69K. इसका मतलब है कि यह फोन पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा और लंबे समय तक टिकाऊ रहेगा.

Advertisement

यह फोन अलग-अलग वेरिएंट्स में आएगा, जिसमें 12GB और 16GB RAM के साथ 256GB से लेकर 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा. कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Healing White Chocolate, Pure Cocoa और Relaxing Matcha जैसे यूनिक रंगों में लॉन्च होगा, जो इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं.

Featured Video Of The Day
Iran ने Qatar के सबसे बड़े LNG Plant पर दागी Missile, भड़के Trump, दे दिया Final Ultimatum!