Nothing Phone 3a Lite 5G: Nothing फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, जानें कीमत

Nothing Phone 3a Lite 5G : बेहतरीन कैमरा, लंबी चलने वाली बैटरी और शानदार डिस्प्ले वाले इस फोन को आप अमेजन पर ऑफर्स के जरिए काफी कम कीमत में अपना बना सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Nothing Phone 3a Lite 5G : पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर आप ₹18,800 तक की एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं.
नई दिल्ली:

अगर आप एक स्टाइलिश और दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. दिग्गज टेक कंपनी Nothing के फेमस स्मार्टफोन Nothing Phone 3a Lite 5G पर इस समय अमेजन (Amazon) पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. बेहतरीन कैमरा, लंबी चलने वाली बैटरी और शानदार डिस्प्ले वाले इस फोन को आप ऑफर्स के जरिए काफी कम कीमत में अपना बना सकते हैं.

आइए जानते हैं इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स और इसके फीचर्स की पूरी डिटेल्स...

Nothing Phone 3a Lite 5G: कीमत और धमाकेदार ऑफर्स

इस फोन का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹20,999 में लॉन्च हुआ था, लेकिन अमेजन पर यह ₹19,798 में लिस्ट किया गया है.

अगर आप OneCard क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको सीधे ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इस बैंक ऑफर से फोन की  कीमत घटकर मात्र ₹18,798 रह जाएगी.

पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर आप ₹18,800 तक की एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं. हालांकि, यह एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी.

शानदार डिस्प्ले और प्रोसेसर

फोन में 6.77 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की जबरदस्त पीक ब्राइटनेस के साथ आती है.बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो (MediaTek Dimensity 7300 Pro) प्रोसेसर दिया गया है.यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित Nothing OS 3.5 पर काम करता है.

कैमरा और बैटरी बैकअप

यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आता है . इसमें फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (EIS सपोर्ट के साथ), 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है.वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलता है.

Advertisement

पावर के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

अन्य खास फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3 और एनएफसी (NFC) जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं.

Featured Video Of The Day
Ghaziabad Suicide Case: Online Gaming है 3 बहनों के मौत की वजह? एक्सपर्ट से समझिए सुसाइड नोट का सच