लैपटॉप खोलने की जरूरत खत्म? अब AI चलाएगा आपका कंप्यूटर! Claude करेगा आपका सारा काम

Anthropic ने हाल ही में 'Dispatch' नाम का फीचर भी लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप अपने फोन से Claude को कंट्रोल कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

AI की दुनिया में तेजी से बदलाव हो रहा है और अब Anthropic ने अपने AI Claude के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर की मदद से Claude अब आपके कंप्यूटर को पूरी तरह कंट्रोल कर सकता है और आपके लिए काम भी कर सकता है.

इसका मतलब यह है कि अब आपको हर बार लैपटॉप के सामने बैठकर AI को निर्देश देने की जरूरत नहीं होगी. आप सिर्फ एक बार उसे एक्सेस दे सकते हैं और फिर Claude खुद ही आपके काम पूरे कर सकता है.

Claude कैसे करता है काम?

इस नए अपडेट के बाद Claude आपके कंप्यूटर के माउस, कीबोर्ड और स्क्रीन को कंट्रोल कर सकता है. यह आपके लिए ऐप्स खोल सकता है, ब्राउजर चला सकता है, स्प्रेडशीट भर सकता है और बाकी कई ऐसे काम कर सकता है, जो आप रोज अपने कंप्यूटर पर करते हैं.

यानी अब Claude सिर्फ एक चैटबॉट नहीं रहा, बल्कि एक ऐसा डिजिटल असिस्टेंट बन गया है, जो आपकी जगह काम कर सकता है.

Advertisement

फोन से भी कर सकते हैं कंट्रोल

Anthropic ने हाल ही में 'Dispatch' नाम का फीचर भी लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप अपने फोन से Claude को कंट्रोल कर सकते हैं. इसका मतलब है कि आप कहीं भी हों, Claude को निर्देश देकर अपना काम करवा सकते हैं.

आप बाहर जाएं और जब वापस आएं, तो आपका काम पहले से पूरा मिल सकता है. यह फीचर भविष्य में काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें - AI पर नई स्टडी में डराने वाला खुलासा: दफ्तरों से 'इंसान' आउट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन!

Claude को कंप्यूटर एक्सेस कैसे मिलता है?

Claude को आपके कंप्यूटर तक पहुंच देने के लिए उसे आपके ऐप्स जैसे Slack, Calendar आदि से कनेक्ट किया जाता है. जरूरत पड़ने पर यह अन्य ऐप्स के लिए भी अनुमति मांग सकता है.

इसके बाद Claude आपके दिए गए निर्देशों के अनुसार काम करना शुरू कर देता है. यह पूरा सिस्टम Claude के Desktop और मोबाइल ऐप्स को जोड़कर काम करता है.

अभी किन लोगों के लिए उपलब्ध है

फिलहाल यह फीचर सभी के लिए उपलब्ध नहीं है. इसे अभी रिसर्च प्रीव्यू के तौर पर सिर्फ कुछ पेड यूजर्स के लिए जारी किया गया है, जैसे Claude Cowork और Claude Code यूजर्स.

अभी यह फीचर केवल macOS पर ही काम करता है और इसके लिए Desktop और मोबाइल ऐप दोनों को अपडेट करना जरूरी है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
मोनालिसा का शॉकिंग बयान, कहा- पहली मूवी के लिए मुझसे रेप करवाओगे?
Topics mentioned in this article