Meta का बड़ा फैसला: अब माता-पिता जान सकेंगे बच्चे AI से क्या पूछ रहे हैं, पेश किया नया 'Insights' टूल

इस नए अपडेट में एक 'Insights' नाम का टैब जोड़ा गया है, जहां पैरेंट्स पिछले 7 दिनों में अपने बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों के मुख्य विषय देख सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Meta का नया कदम: बच्चों की AI एक्टिविटी पर नजर

Meta Platforms ने अब पैरेंट्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिससे वे अपने टीनएज बच्चों की AI एक्टिविटी को समझ सकेंगे. यह फीचर खासतौर पर Instagram, Facebook और Messenger पर काम करेगा. इसके जरिए माता-पिता यह देख पाएंगे कि उनके बच्चे Meta AI से किन-किन विषयों पर बातचीत कर रहे हैं.

'Insights' टैब से मिलेगी पूरी जानकारी

इस नए अपडेट में एक 'Insights' नाम का टैब जोड़ा गया है, जहां पैरेंट्स पिछले 7 दिनों में अपने बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों के मुख्य विषय देख सकते हैं. इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि बच्चा किस तरह की जानकारी खोज रहा है और उसकी ऑनलाइन गतिविधि कैसी है.

अभी कुछ देशों में शुरू, भारत में जल्द लॉन्च

फिलहाल यह फीचर अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्राजील जैसे देशों में शुरू किया गया है. भारत में भी इसके जल्द आने की उम्मीद है, और आने वाले हफ्तों में यह फीचर भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है.

Meta ने इस फीचर में बच्चों की प्राइवेसी का भी ध्यान रखा है. इसमें पूरी चैट नहीं दिखाई जाती, बल्कि केवल सामान्य कैटेगरी जैसे पढ़ाई, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी जानकारी ही दिखाई जाती है. इससे पैरेंट्स को जरूरी जानकारी मिलती है, लेकिन बच्चों की निजी बातचीत सुरक्षित रहती है.

Advertisement

अब फोटो एडिटिंग नहीं, जादू होगा! Google Photos में आया AI टच-अप फीचर, एक क्लिक में निखरेगा चेहरा

AI को बनाया जा रहा है ज्यादा सुरक्षित

Meta का कहना है कि उसका AI सिस्टम ऐसे कंटेंट को फॉलो करता है, जो 13+ उम्र के हिसाब से सुरक्षित हो. इसका मतलब है कि संवेदनशील सवालों का सीधा जवाब नहीं दिया जाएगा. फिर भी, पैरेंट्स Insights टैब के जरिए यह देख सकते हैं कि बच्चे ने किस तरह का सवाल पूछा था.

सुरक्षा के लिए नए अलर्ट सिस्टम

कंपनी कुछ और सुरक्षा फीचर्स पर भी काम कर रही है. इसमें ऐसे अलर्ट शामिल होंगे, जो पैरेंट्स को तब नोटिफाई करेंगे जब बच्चा खुद को नुकसान पहुंचाने या सुसाइड जैसे गंभीर विषयों पर बात करने की कोशिश करेगा. इससे पैरेंट्स समय रहते सही कदम उठा सकेंगे.

Advertisement

Family Center और एक्सपर्ट्स की मदद

Meta ने पैरेंट्स की मदद के लिए एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर कुछ गाइडेड सवाल भी तैयार किए हैं, जिन्हें 'conversation starters' कहा जाता है. ये सवाल माता-पिता और बच्चों के बीच खुली और समझदारी भरी बातचीत को बढ़ावा देते हैं. ये सभी रिसोर्सेस Family Center में उपलब्ध होंगे.

Featured Video Of The Day
NDTV EXCLUSIVE | दुनिया के सबसे पुराने Tarapur Atomic Power Station से NDTV की रिपोर्ट चौंका देगी!