क्यों फेल हुआ जकरबर्ग का ड्रीम प्रोजेक्ट? जानिए Horizon Worlds बंद होने की असली वजह

2023 में लॉन्च हुआ इसका मोबाइल वर्जन ज्यादा लोगों तक पहुंच बना सकता है, क्योंकि इसमें VR हेडसेट की जरूरत नहीं होती.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Meta ने अपने पॉपुलर प्लेटफॉर्म Horizon Worlds को VR हेडसेट्स से हटाने का फैसला लिया है. अब यह ऐप Quest VR हेडसेट पर उपलब्ध नहीं होगा और धीरे-धीरे इसे पूरी तरह हटा दिया जाएगा. कंपनी ने बताया है कि मार्च के अंत तक इसे Quest Store से हटा दिया जाएगा और 15 जून के बाद यह VR प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह बंद हो जाएगा. हालांकि, यह ऐप पूरी तरह खत्म नहीं होगा, बल्कि अब यह सिर्फ मोबाइल ऐप के रूप में उपलब्ध रहेगा. पहले जहां मेटावर्स को भविष्य माना जा रहा था, वहीं अब कंपनी का फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर ज्यादा हो गया है. 

साल 2021 में CEO मार्क जकरबर्ग ने मेटावर्स को भविष्य की दुनिया बताया था. उनका लक्ष्य था कि इस वर्चुअल दुनिया में करोड़ों लोग जुड़ें और एक बड़ा डिजिटल इकोनॉमी बने. Horizon Worlds इसी विजन का अहम हिस्सा था, जहां लोग अपने अवतार के जरिए एक-दूसरे से मिल सकते थे, गेम खेल सकते थे और नई चीजें बना सकते थे.

लेकिन हकीकत कंपनी की उम्मीदों से अलग निकली. इतना प्रचार होने के बावजूद Horizon Worlds ज्यादा पॉपुलर नहीं हो पाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके यूजर्स की संख्या कुछ लाख तक ही सीमित रही, जबकि कंपनी ने करोड़ों यूजर्स का सपना देखा था. असल समस्या यह रही कि आम लोग VR टेक्नोलॉजी को बड़े स्तर पर अपनाने के लिए तैयार नहीं थे.

Meta के इस फैसले के पीछे आर्थिक कारण भी हैं. कंपनी के Reality Labs डिवीजन, जो VR और मेटावर्स प्रोजेक्ट्स पर काम करता है, को भारी नुकसान हुआ है. हाल ही में इस डिवीजन में 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की गई है. हर तिमाही में अरबों डॉलर का नुकसान दर्ज किया गया है, जिसमें हाल की तिमाही में करीब 6 बिलियन डॉलर का घाटा शामिल है.

Advertisement

हालांकि Horizon Worlds पूरी तरह खत्म नहीं हो रहा है. Meta अभी भी इस प्लेटफॉर्म में संभावनाएं देखती है, लेकिन VR तक सीमित रहने की बजाय अब इसे मोबाइल पर लाया जा रहा है. 2023 में लॉन्च हुआ इसका मोबाइल वर्जन ज्यादा लोगों तक पहुंच बना सकता है, क्योंकि इसमें VR हेडसेट की जरूरत नहीं होती. यह अब एक सोशल गेमिंग ऐप की तरह काम करेगा, जहां यूजर्स आसानी से जुड़ सकते हैं और बातचीत कर सकते हैं

Featured Video Of The Day
Dhurandhar 2 Film: UMM प्रवक्ता ने 'धुरंधर' फिल्म को बताया BJP का बंदर! एंकर ने जो लताड़ लगाई
Topics mentioned in this article