मौत के मुंह से वापस आया Dog! ChatGPT की मदद से शख्स ने अपने कुत्ते का कैंसर किया ठीक

शख्स ने ChatGPT की मदद से यह समझ लिया कि वैक्सीन बनाने के लिए कौन-कौन सी जेनेटिक जानकारी चाहिए और इसे कैसे तैयार किया जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

आज के समय में AI तेजी से हमारी जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है. हाल ही में OpenAI के CEO Sam Altman ने एक ऐसी कहानी शेयर की, जो सुनने में किसी फिल्म जैसी लगती है. उन्होंने बताया कि एक आम आदमी, जिसे मेडिकल या साइंस की कोई खास जानकारी नहीं थी, उसने ChatGPT की मदद से अपने कुत्ते के लिए कैंसर का वैक्सीन तैयार कर लिया. 
कैसे शुरू हुई यह कहानी

Sam Altman ने एक पॉडकास्ट में बताया कि वह शख्स ऑस्ट्रेलिया से उनसे मिलने आया था. उसका कुत्ता कैंसर से पीड़ित था और वह उसे बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा था. इस दौरान उसने ChatGPT का सहारा लिया और धीरे-धीरे उसे समझ में आने लगा कि एक कस्टम mRNA वैक्सीन कैसे बनाई जा सकती है.

बिना साइंस बैकग्राउंड के किया कमाल

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उस व्यक्ति का कोई मेडिकल या रिसर्च बैकग्राउंड नहीं था. फिर भी उसने ChatGPT की मदद से यह समझ लिया कि वैक्सीन बनाने के लिए कौन-कौन सी जेनेटिक जानकारी चाहिए और इसे कैसे तैयार किया जा सकता है.

उसने सिर्फ जानकारी ही नहीं ली, बल्कि आगे बढ़कर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स और वैज्ञानिकों से संपर्क भी किया, ताकि लैब में इस काम को पूरा किया जा सके. Sam Altman के अनुसार, उसने ChatGPT का इस्तेमाल ऐसे किया जैसे कोई पूरी रिसर्च टीम काम कर रही हो.

Advertisement

कुत्ते की बची जान

रिपोर्ट के मुताबिक, इस मेहनत का नतीजा यह हुआ कि कुत्ते की जान बच गई. यह कहानी AI के पॉजिटिव इस्तेमाल का एक शानदार उदाहरण बन गई है. अब वह व्यक्ति इस तरीके को और आगे बढ़ाने की सोच रहा है, ताकि और पालतू जानवरों की भी मदद की जा सके.

Sam Altman ने माना कि AI के साथ सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है. कंपनियां अपने सिस्टम को सुरक्षित बनाने की कोशिश करती हैं, लेकिन जैसे-जैसे AI ज्यादा लोगों तक पहुंच रहा है, जोखिम भी बढ़ रहा है. इसीलिए Altman ने कहा कि हमें 'AI resilience' यानी ऐसी तैयारी की जरूरत है, जिससे हम गलत इस्तेमाल को रोक सकें और अगर कुछ गलत हो जाए तो तुरंत प्रतिक्रिया दे सकें. इसमें बीमारियों की जल्दी पहचान, तेजी से इलाज तैयार करना और दुनिया को बेहतर तरीके से तैयार करना शामिल है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: राघव चड्ढा की वो प्रेस कॉन्फ्रेंस, जिसके बाद पंजाब से दिल्ली तक आ गया भूचाल
Topics mentioned in this article