John Ternus बने Apple के CEO, लेकिन असली ताकत Johny Srouji के हाथ में? जानिए कौन है ये शख्स

Johny Srouji कोई नया नाम नहीं हैं. वे 2008 से Apple के साथ जुड़े हुए हैं और कंपनी के सबसे बड़े बदलावों में से एक, इन-हाउस चिप्स बनाने में उनका बड़ा योगदान रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Apple के Chief Hardware Officer कौन हैं?

John Ternus इस साल के अंत तक Apple के नए CEO बनेंगे और वे Tim Cook की जगह लेंगे. वहीं, Cook आगे चलकर चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे. लेकिन इस बदलाव में एक और नाम है जो उतना ही अहम है Johny Srouji. उन्हें कंपनी का नया Chief Hardware Officer बनाया गया है.

Johny Srouji की नई जिम्मेदारी क्यों खास है?

Johny Srouji की नई भूमिका भी उतनी ही अहम इसीलिए है क्योंकि उनके पास हार्डवेयर इंजीनियरिंग और हार्डवेयर टेक्नोलॉजी जैसी दो बड़ी टीमों की जिम्मेदारी होगी. इसका मतलब है कि जो टीमें Apple के डिवाइस डिजाइन करती हैं और जो टीमें उनके अंदर की टेक्नोलॉजी बनाती हैं, वे अब एक साथ मिलकर काम करेंगी. इससे कंपनी के प्रोडक्ट्स और भी बेहतर और मजबूत बन सकते हैं.

Apple Silicon के पीछे का दिमाग

Johny Srouji कोई नया नाम नहीं हैं. वे 2008 से Apple के साथ जुड़े हुए हैं और कंपनी के सबसे बड़े बदलावों में से एक, इन-हाउस चिप्स बनाने में उनका बड़ा योगदान रहा है. A4 चिप से शुरुआत करके उन्होंने Apple Silicon को डेलवेप किया, जो आज iPhone से लेकर Mac तक सभी डिवाइस को पावर देता है. उनका काम सिर्फ प्रोसेसर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बैटरी, कैमरा, सेंसर, डिस्प्ले और मॉडेम जैसी तकनीकों में भी उनकी अहम भूमिका रही है. यही वजह है कि Tim Cook ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वे सबसे टैलेंटेड लोगों में से एक हैं जिनके साथ उन्होंने काम किया है.

Apple NEW CEO: कौन हैं जॉन टर्नस? जो बनेंगे Apple के नए बॉस 

नई भूमिका में क्या बदलेगा?

अब Srouji एक यूनिफाइड हार्डवेयर डिवीजन को लीड करेंगे, जिसमें हार्डवेयर इंजीनियरिंग, सिलिकॉन, एडवांस टेक्नोलॉजी, प्लेटफॉर्म आर्किटेक्चर और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसे पांच बड़े हिस्से शामिल होंगे. यह बदलाव सिर्फ मैनेजमेंट को आसान बनाने के लिए नहीं है, बल्कि इसका मकसद टीमों के बीच बेहतर तालमेल बनाना है. Apple की सबसे बड़ी ताकत हमेशा से यह रही है कि उसका हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर एक साथ बेहतरीन तरीके से काम करते हैं, और अब यह तालमेल और भी मजबूत हो सकता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Election 2026: पूड़ी-सब्जी के साथ चुनावी स्वाद! बंगाल में जनता किसके साथ? TMC vs BJP
Topics mentioned in this article