iPhone यूजर्स सावधान! न ऐप डाउनलोड, न लिंक पर क्लिक, फिर भी हैक हो रहे हैं आईफोन, जानिए कैसे बचें

रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में करीब 22 करोड़ से 27 करोड़ iPhones अभी भी उन पुराने iOS वर्जन पर चल रहे हैं, जो इस स्पायवेयर के लिए कमजोर हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

दुनिया भर में iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ा खतरा सामने आया है. Darksword नाम का नया स्पायवेयर लाखों डिवाइस को प्रभावित कर सकता है. साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स के मुताबिक, यह खतरनाक सॉफ्टवेयर पुराने iOS वर्जन वाले iPhones को निशाना बना रहा है और यूजर्स का पर्सनल डेटा चुरा सकता है. इस खबर ने टेक दुनिया में चिंता बढ़ा दी है क्योंकि इससे करोड़ों लोगों की प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है.

Darksword क्या है और कितना खतरनाक है?
डार्कस्वॉर्ड एक बेहद एडवांस स्पायवेयर है, जिसे खास तौर पर iPhone यूजर्स को टारगेट करने के लिए बनाया गया है. यह सिर्फ सामान्य वायरस नहीं है, बल्कि ऐसा टूल है जो आपके फोन से बेहद संवेदनशील जानकारी निकाल सकता है. इसमें आपकी पर्सनल डिटेल्स, पासवर्ड, और यहां तक कि क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट की जानकारी भी शामिल हो सकती है.

पहले इस तरह के स्पायवेयर केवल खास लोगों (जैसे नेताओं या बड़े बिजनेस मैन) को टारगेट करते थे, लेकिन अब ये आम यूजर्स तक पहुंच रहे हैं. यही वजह है कि यह खतरा और भी बड़ा माना जा रहा है.

यह स्पायवेयर काम कैसे करता है?
रिसर्च के अनुसार, यह स्पायवेयर कई हैक की गई वेबसाइट्स के जरिए फैलाया गया. खासकर यूक्रेन में ऐसी कई वेबसाइट्स मिलीं, जो पहले से ही इंफेक्टिड थीं. अगर कोई यूजर इन वेबसाइट्स पर जाता है और उसका iPhone पुराने iOS वर्जन (iOS 18.4 से iOS 18.6.2) पर चलता है, तो उसका फोन तुरंत खतरे में आ सकता है.

Advertisement

सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस अटैक के लिए यूजर को कुछ खास करने की जरूरत नहीं होती. सिर्फ वेबसाइट खोलने से ही यह स्पायवेयर एक्टिव हो सकता है और फोन के अंदर घुसकर डेटा चुराना शुरू कर देता है.

कितने लोग हैं खतरे में?
रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में करीब 22 करोड़ से 27 करोड़ iPhones अभी भी उन पुराने iOS वर्जन पर चल रहे हैं, जो इस स्पायवेयर के लिए कमजोर हैं. इसका मतलब है कि बहुत बड़ी संख्या में यूजर्स इस खतरे के दायरे में हैं. यह हमला सिर्फ एक देश तक सीमित नहीं है. सऊदी अरब, तुर्की, मलेशिया और यूक्रेन जैसे कई देशों में यूजर्स को टारगेट किया गया है. कुछ मामलों में यह भी माना जा रहा है कि इसके पीछे प्राइवेट सर्विलांस कंपनियां या सरकारी एजेंसियां हो सकती हैं.

Advertisement

हालांकि Apple ने इस खतरे को गंभीरता से लेते हुए बताया है कि नए iOS अपडेट में इस कमजोरी को ठीक कर दिया गया है. यानी अगर आप अपना iPhone अपडेट कर लेते हैं, तो इस स्पायवेयर से बच सकते हैं. इसके अलावा, Apple का Safari ब्राउजर पहले से ही कई खतरनाक वेबसाइट्स को ब्लॉक कर देता है, जिससे यूजर्स को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है. फिर भी, सावधानी बरतना बहुत जरूरी है.

सबसे जरूरी बात है कि आप अपने iPhone को तुरंत लेटेस्ट iOS वर्जन पर अपडेट करें. यही सबसे आसान और असरदार तरीका है खुद को सुरक्षित रखने का. इसके अलावा, किसी भी संदिग्ध वेबसाइट पर जाने से बचें और अपने फोन में Safe Browsing या सिक्योरिटी सेटिंग्स को हमेशा ऑन रखें. छोटे-छोटे कदम आपको बड़े खतरे से बचा सकते हैं.
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Pakistan अब 'भस्मासुर' बन गया है! America को पाक से परमाणु खतरा? |Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article