iQOO 15R की भारत में बिक्री शुरू, 7,600mAh बैटरी के साथ मिल रहे हैं मज़ेदार फीचर्स...कीमत भी बजट में

इस स्मार्टफोन को 24 फरवरी को लॉन्च किया गया था और 3 मार्च से इसकी बिक्री शुरू हो गई है. यह फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर मिल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

iQOO 15R कि बिक्री अब भारत में भी शुरू हो चुकी है. इस स्मार्टफोन को 24 फरवरी को लॉन्च किया गया था और 3 मार्च से इसकी बिक्री शुरू हो गई है. यह फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर मिल रहा है. इसकी शुरुआती कीमत 44,999 रुपये रखी गई है. लगभग 45 हजार रुपये की कीमत वाले इस iQOO फोन में फ्लैगशिप लेवल का प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए हैं. कंपनी इसे 'पावरफुल फोन विद परफेक्ट फिट' बता रही है, यानी यह ताकतवर होने के साथ-साथ कॉम्पैक्ट भी है और आसानी से जेब में फिट हो जाता है.

iQOO 15R का डिस्प्ले
iQOO 15R में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट साफ दिखाई देता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का लेटेस्ट फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है. यह प्रोसेसर हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस ऐप्स को आसानी से संभाल सकता है. फोन में 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.

iQOO 15R का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700V मेन कैमरा सेंसर दिया गया है. इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है. सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे साफ और डिटेल्ड तस्वीरें ली जा सकती हैं.

iQOO 15R की बैटरी और सॉफ्टवेयर
इस फोन की सबसे खास बात इसकी 7,600mAh की बड़ी बैटरी है. यह 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है. iQOO 15R में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 दिया गया है. कंपनी ने वादा किया है कि इस फोन को 4 साल तक बड़े Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.

iQOO 15R की कीमत और कलर्स 
iQOO 15R तीन वेरिएंट में आता है. 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल 44,999 रुपये में उपलब्ध है. 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये और 52,999 रुपये रखी गई है. iQOO 15R फोन ट्रंम्फ सिल्वर (Triumph Silver) और डार्क नाइट (Dark Knight) रंगों में उपलब्ध है.

नोट - फिलहाल ऑफर्स की बात करें तो HDFC और Axis बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. साथ ही कंपनी iQOO या Vivo के TWS ईयरबड्स भी ऑफर कर रही है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Power Vacuum:खामेनेई की मौत के बाद बेकाबू हुई IRGC! ईरान के विदेश मंत्री का चौंकाने वाला खुलासा
Topics mentioned in this article