iPhone 18 Pro से फोल्डेबल iPhone तक, जल्द ये 11 नए डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है Apple

इन सभी डिवाइस को Apple अपने नए और ज्यादा पर्सनल Siri के साथ लॉन्च कर सकता है, जिससे यूजर्स को और बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Apple इस साल अपने 50 साल पूरे कर रहा है. इसी वजह से कंपनी इस बार कई स्पेशल और ज्यादा प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी में है. एक रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple इस साल करीब 11 नए डिवाइस लॉन्च कर सकता है. इन डिवाइस में iPhone, iPad, Mac और वियरेबल्स (जैसे Apple Watch) शामिल हो सकते हैं. हालांकि कंपनी ने अभी तक इन लॉन्च को ऑफिशियल तौर पर कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स से यह साफ हो रहा है कि 2026 Apple के लिए काफी बिज़ी साल रहने वाला है.

iPhone 18 सीरीज़

इस लिस्ट में सबसे पॉपुलर प्रोडक्ट है iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max. Apple इस बार फोन के फ्रंट डिजाइन को और साफ और फुल स्क्रीन बनाने की कोशिश कर रहा है. इसके लिए Face ID को डिस्प्ले के नीचे देने की तैयारी चल रही है. अगर ऐसा होता है, तो अभी जो Dynamic Island है, वह या तो छोटा हो जाएगा या पूरी तरह हट सकता है

Apple एक फोल्डेबल iPhone पर भी काम कर रहा है. इसमें अंदर की तरफ बड़ा डिस्प्ले और बाहर की तरफ एक छोटा सेकेंडरी स्क्रीन हो सकता है.

Apple अपने iPad लाइनअप को भी अपडेट कर सकता है. iPad 12 में नया और तेज प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, साथ ही इसमें Apple Intelligence का सपोर्ट भी मिल सकता है. वहीं, iPad mini में OLED डिस्प्ले और बेहतर डिजाइन देखने को मिल सकता है.

Advertisement

 Mac डिवाइस में भी अपग्रेड की उम्मीद है. Mac Studio, Mac mini और iMac में नए M5 चिप दिए जा सकते हैं, जिससे उनकी परफॉर्मेंस और भी बेहतर होगी. इसके अलावा Apple एक नया MacBook Pro भी ला सकता है, जिसमें OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है.

इस साल Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra में भी नए हार्डवेयर अपडेट देखने को मिल सकते हैं. Apple एक स्मार्ट होम हब, Apple TV और HomePod के नए वर्जन पर भी काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें - iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब बिना इंटरनेट गाना पहचानें, iOS 26.4 अपडेट ने बदल दिया पूरा एक्सपीरियंस

Advertisement

इन सभी डिवाइस को Apple अपने नए और ज्यादा पर्सनल Siri के साथ लॉन्च कर सकता है, जिससे यूजर्स को और बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा.

कुल मिलाकर Apple 2026 में कई बड़े प्रोडक्ट्स पेश करने की तैयारी में है.

Featured Video Of The Day
‘टूट जाई राजाजी पलंग...’ गाने पर ठुमके लगातीं दिखीं महिला SHO, जानें फिर क्या हुआ
Topics mentioned in this article