iPhone 17e एंट्री को तैयार, iPhone 16e की कीमत में मिलेंगे 3 बड़े अपग्रेड

iPhone 16e में MagSafe की सुविधा नहीं थी लेकिन अब iPhone 17e में MagSafe आने की खबर है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Apple, iPhone 17e को फरवरी में लॉन्च कर सकता है. iPhone 17e पिछले साल आए iPhone 16e की जगह लेगा. यह फोन तीन बड़े अपग्रेड के साथ आएगा, लेकिन इसकी कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी. यानी यूज़र्स को पहले जैसी कीमत में iPhone 17e में ज्यादा फीचर्स मिल सकते हैं. ई-सीरीज में Apple उन लोगों को आकर्षित करना है जो कम कीमत में iPhone का अनुभव चाहते हैं. 

e 17e  में क्या है खास?
iPhone 17e में Apple का लेटेस्ट A19 चिप दिया जा सकता है. नए प्रोसेसर का मतलब है बेहतर परफॉर्मेंस यानी फोन तेज चलेगा, ऐप्स स्मूद तरीके से काम करेंगे और बैटरी भी पहले से बेहतर चलेगी. iPhone 16e में MagSafe की सुविधा नहीं थी लेकिन अब iPhone 17e में MagSafe आने की खबर है. iPhone 17e को 'no-frills' अपडेट भी कहा जा रहा है यानी फोन में बहुत ज्यादा चमक-दमक या बड़े डिजाइन बदलाव नहीं होंगे.

iPhone 17e की कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 17e की कीमत 599 डॉलर (54,255 रुपये) ही रहेगी, जो इसके पिछले मॉडल के बराबर है. Apple का फोकस इस बार इस बात पर है कि ग्राहक को समान कीमत में ज्यादा सुविधाएं मिलें.

599 डॉलर की कीमत पर iPhone 17e, स्टैंडर्ड iPhone 16 से करीब 100 डॉलर सस्ता होगा. हालांकि स्टैंडर्ड मॉडल में कुछ अतिरिक्त फीचर्स जैसे अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है.

Apple अपने इस नए  iPhone 17e में इन-हाउस वायरलेस और सेल्युलर चिप्स का इस्तेमाल करेगा. इसमें नया C1X मॉडेम और N1 नेटवर्किंग चिप शामिल हो सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Peeragarhi Case में 200 करोड़ के मालिक की मौत, Tantrik Kamaruddin का खौफनाक