होली के दिन आ रहा है iPhone 17e! कीमत से लेकर फीचर्स तक, जानिए क्या-क्या होने वाला है खास

iPhone 17e की डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.1 इंच की स्क्रीन मिल सकती है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट होगा. यह वही रिफ्रेश रेट है जो iPhone 16e में दिया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Apple, 4 मार्च यानी होली के दिन iPhone 17e लॉन्च कर सकता है. ये लॉन्च कंपनी अपने 'स्पेशल एक्सपीरियंस' इवेंट के दौरान करेगी. Apple के CEO Tim Cook ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आने वाला हफ्ता खास होने वाला है और सब कुछ सोमवार सुबह से शुरू होगा. हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि कौन-सा प्रोडक्ट लॉन्च होगा, लेकिन टेक दुनिया में iPhone 17e को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 4 मार्च को लंदन, न्यूयॉर्क और शंघाई में मीडिया इवेंट भी आयोजित करेगी. इस इवेंट में iPhone 17e के साथ कम कीमत वाला MacBook और नया iPad Air भी पेश किया जा सकता है. 

iPhone 17e में क्या होंगे नए फीचर्स?
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 17e में कई काम के अपग्रेड मिल सकते हैं. इस बार फोन में नॉच की जगह Dynamic Island दिया जा सकता है, जिसमें फ्रंट कैमरा और TrueDepth कैमरा सिस्टम फिट होगा. इससे डिस्प्ले ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लगेगा.

फोन में MagSafe चार्जिंग के लिए मैग्नेटिक रिंग भी दी जा सकती है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें A19 चिप मिलने की उम्मीद है, जो iPhone 17 सीरीज में भी इस्तेमाल होगी. यह चिप 3-नैनोमीटर N3P प्रोसेस पर बनी होगी और A18 चिप की तुलना में 5 से 10 प्रतिशत तक बेहतर परफॉर्मेंस दे सकती है.

iPhone 17e में Apple का नया C1X मॉडेम मिल सकता है, जो पहले iPhone Air में देखा गया था. यह मॉडेम iPhone 16e में दिए गए C1 मॉडेम से ज्यादा तेज और ऊर्जा की बचत करने वाला माना जा रहा है. साथ ही Wi-Fi और Bluetooth के लिए 'N1' नेटवर्किंग चिप मिल सकती है, जिससे स्पीड और कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

iPhone 17e की डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.1 इंच की स्क्रीन मिल सकती है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट होगा. यह वही रिफ्रेश रेट है जो iPhone 16e में दिया गया था. कैमरे की बात करें तो पीछे की तरफ 48 मेगापिक्सल का सिंगल वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है.

Advertisement

फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का हो सकता है, जो iPhone 16e जैसा ही रहेगा. हालांकि iPhone 17 के बाकी मॉडल्स में 18 मेगापिक्सल का Center Stage फ्रंट कैमरा मिलने की बात कही जा रही है, लेकिन 17e में पुराने सेटअप को ही जारी रखा जा सकता है.

iPhone 17e की कीमत
रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत 599 डॉलर यानी लगभग 54,000 रुपये हो सकती है, जो 128GB बेस वेरिएंट के लिए होगी. भारत में इसकी कीमत करीब 59,900 रुपये से शुरू हो सकती है, जो फिलहाल iPhone 16e की कीमत के बराबर है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Attacks Israel: Netanyahu पर ईरान ने किया हमला? | Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon