Instagram का नया फीचर! कमेंट पोस्ट करने के बाद भी मिलेगा एडिट का मौका, लेकिन सिर्फ 15 मिनट के लिए!

सबसे ज्यादा बात ध्यान देने वाली है कि Instagram एडिट हिस्ट्री नहीं दिखाएगा. यानी आपने पहले क्या लिखा था, वह किसी को दिखाई नहीं देगा. इससे यूजर्स को प्राइवेसी भी मिलती है और पारदर्शिता भी बनी रहती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Instagram का नया कमेंट एडिट फीचर क्या है?

Instagram ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और काफी काम का फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब आप पोस्ट करने के बाद भी अपने कमेंट को एडिट कर सकते हैं. पहले अगर आपसे कमेंट में कोई गलती हो जाती थी, तो आपको उसे डिलीट करके दोबारा लिखना पड़ता था. लेकिन अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि Instagram ने कमेंट एडिट करने का ऑप्शन दे दिया है.

यह नया फीचर यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लाया गया है, ताकि लोग आसानी से अपनी गलतियों को सुधार सकें और बातचीत को बिना रुके जारी रख सकें. खास बात यह है कि यह फीचर बहुत ही आसान है और हर किसी के लिए उपयोगी साबित हो सकता है.

15 मिनट के अंदर कर सकते हैं एडिट

इस फीचर के तहत आपको कमेंट पोस्ट करने के बाद 15 मिनट का समय मिलता है. यानी अगर आपने कोई कमेंट किया है, तो आप उसे अगले 15 मिनट के अंदर कभी भी बदल सकते हैं.

इस दौरान आप अपने कमेंट को जितनी बार चाहें उतनी बार एडिट कर सकते हैं. इस पर कोई लिमिट नहीं रखी गई है. इससे यूजर्स को काफी फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है, खासकर जब वे जल्दी-जल्दी कमेंट कर रहे होते हैं और गलती हो जाती है.

Advertisement

सिर्फ टेक्स्ट ही बदल पाएंगे

हालांकि इस फीचर में एक छोटी सी लिमिट भी है. अगर आपके कमेंट में टेक्स्ट के साथ कोई फोटो या मीडिया भी शामिल है, तो आप सिर्फ टेक्स्ट को ही बदल सकते हैं. मीडिया फाइल को एडिट नहीं किया जा सकता. इसका मकसद यह है कि पोस्ट का असली कॉन्टेस्ट बना रहे और कोई यूजर बाद में पूरी तरह से अलग मैसेज न दिखा सके.

ये भी पढ़ें - WhatsApp का बड़ा अपडेट! अब बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे Chat, जानिए नया गुप्त फीचर

Advertisement

एडिट दिखेगा लेकिन हिस्ट्री नहीं

सबसे ज्यादा बात ध्यान देने वाली है कि Instagram एडिट हिस्ट्री नहीं दिखाएगा. यानी आपने पहले क्या लिखा था, वह किसी को दिखाई नहीं देगा. इससे यूजर्स को प्राइवेसी भी मिलती है और पारदर्शिता भी बनी रहती है.

कब तक मिलेगा यह फीचर?

Instagram का यह फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है. अगर आपके फोन में अभी यह फीचर नहीं दिख रहा है, तो आपको अपना ऐप अपडेट करना पड़ सकता है. आने वाले समय में यह फीचर दुनिया भर के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा.

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: Humayun Kabir BJP की B-Team का हिस्सा, Amit Shah ने क्या बताया? | Exclusive