Infinix Note Edge हुआ लॉन्च, 6,500mAh बैटरी और 50MP कैमरा - जानिए पूरी डिटेल

Infinix Note Edge में फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का पंच-होल फ्रंट कैमरा मिलता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज फोन Infinix Note Edge लॉन्च कर दिया है. इस फोन की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये रखी गई है. कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए पेश किया है जो बड़ी बैटरी, प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स चाहते हैं. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 3D कर्व्ड डिस्प्ले है.

Infinix Note Edge में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 3D कर्व्ड डिजाइन के साथ आता है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है.

कंपनी का कहना है कि इस फोन को TUV ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन मिला है, जो लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने पर आंखों की थकान को कम करने में मदद करता है. डिजाइन की बात करें तो फोन का कैमरा मॉड्यूल Active Halo Lighting के साथ आता है, जो नोटिफिकेशन, कॉल और म्यूजिक के अनुसार अलग-अलग तरह से लाइट करता है.

Infinix Note Edge में फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का पंच-होल फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में Live Photos और AI Eraser जैसे AI बेस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनकी मदद से फोटो एडिटिंग और बेहतर हो जाती है. यूज़र अनचाहे ऑब्जेक्ट को फोटो से आसानी से हटा सकते हैं.

इसमें MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. यह फोन 8GB और 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है. इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है. इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है.

Infinix Note Edge 5G तीन वेरिएंट में उपलब्ध है. 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 21,999 रुपये है. 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये में आता है, जबकि 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 25,999 रुपये है. यह फोन सिल्क फाइबर (ग्रीन), स्टेलर ब्लू और लूनर टाइटेनियम रंगों में उपलब्ध है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sahil Delhi Road Horror: कैसे गई साहिल की जान, सामने 'सबूत'! | Sahil Dhaneshra Death | NDTV India