Google Pixel 10a लॉन्च! 10 पॉइंट में समझिए क्या होने वाला है इस फोन में खास

प्री-ऑर्डर शुरू होने से पहले ही इस फोन की कई अहम जानकारियां लीक हो गई हैं. इन लीक रिपोर्ट्स में फोन के डिजाइन, कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले से जुड़ी कई बातें सामने आई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Google अपना नया स्मार्टफोन Pixel 10a 18 फरवरी को लॉन्च हो रहा है. लेकिन प्री-ऑर्डर शुरू होने से पहले ही इस फोन की कई अहम जानकारियां लीक हो गई हैं. इन लीक रिपोर्ट्स में फोन के डिजाइन, कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले से जुड़ी कई बातें सामने आई हैं. कहा जा रहा है कि Pixel 10a का लुक पिछले साल लॉन्च हुए Google Pixel 9a से काफी मिलता-जुलता होगा. इसके अलावा क्या है Google Pixel 10a में खास, इन 10 पॉइंट्स में समझिए यहां.

1. Google Pixel 10a का वजह 184 ग्राम बताया जा रहा है, जिससे यह हल्का और हाथ में पकड़ने में आरामदायक होगा.
2. इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का पंच-होल सेल्फी कैमरा मिल सकता है.
3. Pixel 10a में 5,100mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है.
4. इसमें पीछे की तरफ ऊपरी बाएं कोने में स्क्विरकल (गोल-चौकोर) डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, जिसमें ड्यूल लेंस और LED फ्लैश शामिल होंगे.
5. इस स्मार्टफोन में 2424 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले मिल सकता है.
6. फोन को IP68 रेटिंग मिलेगी, जिसका मतलब है कि यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा.
7. यह स्मार्टफोन नए Android 16 के साथ लॉन्च हो सकता है. इससे यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.
8. Google Pixel 10a में 128GB स्टोरेज मिल सकती है.
9. फोन में 6.3 इंच की 120Hz AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है, जिससे स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा.
10. यह स्मार्टफोन चार रंगों में आ सकता है - Obsidian (ब्लैक), Berry, Lavender और Fog (हल्का हरा).

वहीं, कीमत 18 फरवरी को लॉन्च के बाद सही सामने आएगी.

Featured Video Of The Day
NDTV Ind.AI Summit 2026 में AI एंकर आलिया का जलवा! चौंक जाएंगे देखकर | AI Anchor Demo | Ai Summit