Google Pixel 10a का स्पेशल एडिशन लॉन्च, मिला प्रीमियम लुक और एक्सक्लूसिव फीचर्स...लेकिन !

जापान में Pixel 10a की कीमत JPY 94,900 रखी गई है, जो भारतीय रुपये में लगभग ₹55,000 के आस-पास होती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Google ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन Pixel 10a का एक स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है, लेकिन यह हर किसी के लिए उपलब्ध नहीं है. यह खास वर्जन सिर्फ जापान में लॉन्च किया गया है और इसमें एक नया 'Isai Blue' कलर दिया गया है. इस खास डिजाइन को जापानी ब्रांड Heralbony के साथ मिलकर तैयार किया गया है, जो इसे एक अलग और प्रीमियम लुक देता है.

इस फोन का बॉक्स भी सामान्य बॉक्स से अलग है, क्योंकि इसमें कलाकार Midori Kudo की बनाई गई आर्टवर्क शामिल की गई है, जिससे यह सिर्फ एक फोन नहीं बल्कि एक कलेक्टिबल प्रोडक्ट जैसा लगता है.

स्पेशल एडिशन में क्या-क्या खास है?

Pixel 10a के इस स्पेशल एडिशन में सिर्फ नया कलर ही नहीं, बल्कि कई एक्स्ट्रा चीजें भी दी गई हैं. इसके साथ एक ब्लू बम्पर केस मिलता है और साथ में कुछ खास स्टिकर्स भी दिए गए हैं, जिनमें कलाकार Nozomi Fujita की डिजाइन दिखाई देती है.

इसके अलावा Google ने इसमें खास Material You थीम्स भी दी हैं, जो जापानी कलाकार Shigaku Mizukami, Midori Kudo और Kaoru Iga से प्रेरित हैं. इन थीम्स में अलग-अलग वॉलपेपर और ऐप आइकन मिलते हैं, जिससे यूजर अपने फोन को और ज्यादा पर्सनलाइज कर सकता है.

Advertisement

भारत में लॉन्च के बाद नया वेरिएंट

Google ने Pixel 10a को पहले फरवरी में भारत समेत कई देशों में लॉन्च किया था. उस समय यह फोन Obsidian, Fog, Berry और Lavender जैसे चार कलर ऑप्शन में आया था. अब यह नया 'Isai Blue' वर्जन सिर्फ जापान के लिए एक्सक्लूसिव रखा गया है, जिससे यह और भी खास बन जाता है.

ये भी पढ़ें - पुराना या अजीबोगरीब Email ID अब बदल सकेंगे आप, Gmail यूजर्स का मिला बेहद खास अपडेट

Advertisement

कीमत और उपलब्धता

जापान में Pixel 10a की कीमत JPY 94,900 रखी गई है, जो भारतीय रुपये में लगभग ₹55,000 के आस-पास होती है. यह फोन फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी सेल 20 मई से शुरू होगी. इसे Google के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा.

क्योंकि यह स्पेशल एडिशन है, इसलिए इसके भारत में आने की संभावना फिलहाल कम ही नजर आती है.

Featured Video Of The Day
Iran War: जंग में US Israel Missiles से मरने वाला हर 15th इंसान एक मासूम बच्चा है!
Topics mentioned in this article