Google Pixel 10a: स्मार्टफोन लवर्स के लिए गूगल बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. कंपनी ने अपनी पॉपुलर A सीरीज में शामिल नया स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 10a भारत के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. यह फोन ना केवल अपने कॉम्पैक्ट डिजाइन और पावरफुल कैमरा के लिए जाना जाएगा, बल्कि इसमें मिलने वाले फीचर्स इसे अपने सेगमेंट का किंग बना रहे हैं.
डिजाइन और डिस्प्ले
पिक्सल 10a में 6.3-इंच की Actua pOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है. सेफ्टी के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया जा रहा है. फोन का पिछला हिस्सा पूरी तरह से फ्लैट है और कैमरा मॉड्यूल को बॉडी के साथ ही मर्ज कर दिया गया है, जो इसे काफी हल्का लुक देता है.
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
गूगल ने इसमें अपना लेटेस्ट इन-हाउस Tensor G4 प्रोसेसर दिया है, जो टाइटन M2 सिक्योरिटी चिप पर काम करता है. यह चिपसेट गूगल की प्रीमियम पिक्सल10 सीरीज में मिलता है. सबसे अच्छी बात यह है कि फोन एंड्राइड 16 पर चलता है और गूगल ने इसके साथ 7 साल के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स देने की बात कही है. यानी यह फोन साल 2033 तक पूरी तरह अपडेटेड रहेगा.
Google Pixel 10a
कैमरा की खासियत
पिक्सल सीरीज हमेशा से अपने कैमरा के लिए जानी जाती है. इस शानदार फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है. सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 5100mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 30 घंटे से ज्यादा का बैकअप दे सकती है. साथ ही यह 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है.
कीमत और ऑफर्स
भारत में गूगल पिक्सल 10a के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹49,999 रखी गई है. लॉन्च ऑफर के बाद एचडीएफसी कार्ड पर 3 हजार का डिस्काउंट और 3 हजार रुपये का एक्सट्रा एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. इसकी प्री-बुकिंग 18 फरवरी से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है और सेल 6 मार्च से शुरू होगी.













