Google AI अब नहीं देगा बीमारी या दवाओं से जुड़ा कोई जवाब? कंपनी ने हटाया ये बड़ा फीचर

Google ने साफ किया है कि वह आगे भरोसेमंद और एक्सपर्ट्स द्वारा दी गई हेल्थ जानकारी पर फोकस करेगा. साथ ही, जरूरत पड़ने पर यूजर्स को फोरम की चर्चाएं भी दिखाएगा, लेकिन उन्हें AI के जरिए इस तरह से सीधे सुझाव के रूप में पेश नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Google ने अपने एक खास AI फीचर 'What People Suggest' को बंद करने का फैसला लिया है. यह फीचर यूजर्स को इंटरनेट पर मौजूद लोगों के अनुभव के आधार पर हेल्थ से जुड़ी सलाह दिखाता था. लेकिन अब इस फीचर को लेकर सवाल उठने लगे थे कि क्या AI के जरिए मिलने वाली ऐसी मेडिकल जानकारी भरोसेमंद है या नहीं. इसी वजह से Google ने इसे हटाने का फैसला लिया है.

What People Suggest फीचर क्या था?
यह फीचर Google के AI सिस्टम का हिस्सा था, जिसमें अलग-अलग फोरम और चर्चाओं से जानकारी लेकर उसे आसान भाषा में यूजर्स के सामने पेश किया जाता था. इसका मकसद यह था कि जिन लोगों को कोई बीमारी है, वे दूसरे लोगों के अनुभव और सुझाव भी देख सकें.

मान लीजिए किसी व्यक्ति को कोई पुरानी बीमारी है, तो वह सिर्फ डॉक्टर की सलाह ही नहीं बल्कि दूसरे मरीजों के अनुभव भी जानना चाहता है. इसी सोच के साथ Google ने यह फीचर शुरू किया था, ताकि यूजर्स को रियल लाइफ एक्सपीरियंस” भी मिल सके.

क्यों उठे सवाल?
कई रिपोर्ट्स में सामने आया कि AI द्वारा दिए गए कुछ हेल्थ सुझाव गलत हो सकते हैं. क्योंकि यह जानकारी एक्सपर्ट डॉक्टरों की नहीं, बल्कि आम लोगों के अनुभव पर आधारित होती थी. मेडिकल जैसे सीरियस मैटर में अगर गलत जानकारी मिल जाए, तो यह किसी के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. इसी वजह से एक्सपर्ट्स ने चिंता जताई कि ऐसे AI फीचर्स यूजर्स को गलत दिशा में ले जा सकते हैं.

Advertisement

Google के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस फीचर को हटाने का फैसला यूजर एक्सपीरियंस को सरल बनाने के लिए लिया गया है. कंपनी का कहना है कि यह फैसला फीचर की क्वालिटी या सुरक्षा को लेकर नहीं लिया गया, बल्कि सर्च को आसान और साफ रखने के लिए किया गया है.

हालांकि, कई रिपोर्ट्स का मानना है कि बढ़ती आलोचना भी इस फैसले की एक बड़ी वजह हो सकती है. क्योंकि पहले भी AI से जुड़े हेल्थ रिजल्ट्स को लेकर Google को आलोचना का सामना करना पड़ा था.

Advertisement

Google ने साफ किया है कि वह आगे भरोसेमंद और एक्सपर्ट्स द्वारा दी गई हेल्थ जानकारी पर फोकस करेगा. साथ ही, जरूरत पड़ने पर यूजर्स को फोरम की चर्चाएं भी दिखाएगा, लेकिन उन्हें AI के जरिए इस तरह से सीधे सुझाव के रूप में पेश नहीं किया जाएगा.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Election 2026: बंगाल में छप्पर फाड़ Voting, टूट गए आजादी के बाद के सारे रिकॉर्ड
Topics mentioned in this article