Best Kids Watch: बच्चों के लिए 5 GPS Smartwatch, सेफ्टी के साथ मिलती है कॉलिंग सुविधा भी

ये सभी घड़ियां रियल टाइम लोकेशन ट्रैकिंग और SOS सर्विस जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हैं. इनमें से कुछ में घड़ियों में कॉलिंग फेसिलिटी भी मिलती है और सबसे खास बात ये कि ये सभी घड़ियां सस्ती भी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

बच्चों के लिए आज आपको ऐसी 5 बढ़िया स्मार्टवॉच के बारे में बताते हैं जिनसे न सिर्फ बच्चे वक्त देख पाएंगे बल्कि आप उनकी लोकेशन भी ट्रैक कर पाएंगे. ये सभी घड़ियां रियल टाइम लोकेशन ट्रैकिंग और SOS सर्विस जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हैं. इनमें से कुछ में घड़ियों में कॉलिंग फेसिलिटी भी मिलती है और सबसे खास बात ये कि ये सभी घड़ियां सस्ती भी हैं.

1. imoo Kids Watch Phone Z7 - इस घड़ी में HD Video Call की सुविधा मिलती है. इसी के साथ GPS ट्रैकिंग और बहुत सारे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं. बड़े डिस्प्ले के साथ यह छोटे बच्चों के लिए उपयोग में आसान है. इसकी कीमत है 16,490 रुपये.

2. Pebble Junior 4G Kids Smartwatch - 4G कॉलिंग, कैमरा और GPS ट्रैकिंग के साथ आती है ये घड़ी. इस घड़ी में बच्चों की सुरक्षा और मनोरंजन दोनों का ध्यान रखा गया है. इसकी कीमत है 4,699 रुपये.

3. Noise Scout Kids Smartwatch - इसमें असिस्टेड GPS, SOS बटन, सेफ जोन अलर्ट और 2-वे कॉलिंग जैसी सुरक्षा सुविधाएं मिलती हैं. इस घड़ी में पेरेंट्स ऐप के ज़रिए लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं. इसकी कीमत है 4,999 रुपये.

Advertisement

4. boAt Wanderer Smart Kids Watch - यह बच्चों के लिए डिजाइन की गई 4G स्मार्टवॉच है, जिसमें इन-बिल्ट GPS, रियल-टाइम लोकेशन और IP68 वॉटर रेज़िस्टेंस है. इसकी कीमत है 5,999 रुपये.

5. Sekyo S1 Smart Companion Watch for Kids - एक और ऑप्शन जिसमें बच्चों के लिए ज़रूरी फीचर्स जैसे GPS/लोकेशन ट्रैकिंग, कॉलिंग और आसान UI दिए गए हैं. इसकी कीमत है 2,849 रुपये.

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Strikes Iran: Trump ने Kharg Island पर किया हमला, Middle East Conflict में World War 3 का खतरा?
Topics mentioned in this article