Flipkart AC Deals: देश में अभी गर्मी ने पूरी तरह दस्तक नहीं दी है, लेकिन ऑनलाइन सेल में एयर कंडीशनर्स पर बड़ा ऑफर मिल रहा है. अगर आप चिलचिलाती गर्मी शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, तो शायद आप एक बड़ी सेविंग का मौका गंवा सकते हैं, क्योंकि फ्लिपकार्ट पर ऑफ-सीजन सेल में 1.5 टन के विंडो एसी पर 35% से लेकर 50% तक का डिस्काउंट मिल रहा है.
सीजन शुरू होने से पहले खरीदें
आमतौर पर मई और जून के महीने में जिस एसी की कीमत 40 हजार से 45 हजार रुपये के बीच होती है, वहीं एसी इस समय सिर्फ 26 हजार से 28 हजार रुपये की रेंज में मिल रहा है. टेक और बिजनेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनियां अपना पुराना स्टॉक क्लियर करने के लिए यह भारी छूट दे रही हैं. जैसे ही मांग बढ़ेगी, इन कीमतों का बढ़ना तय है.
किन ब्रांड्स पर मिल रही छूट?
इस सेल में वोल्टास, एलजी, ब्लू स्टार और वर्लपूल जैसे बड़े ब्रांड्स ने अपने दाम कम कर दिए हैं. जैसे-
- वोल्टास (1.5 टन विंडो एसी)
इसकी असली कीमत ₹42,990 है, लेकिन सेल में यह सिर्फ ₹27,399 में मिल रहा है. यानी सीधे ₹15,500 की सेविंग ही सेविंग.
- ब्लू स्टार
1.5 टन का मॉडल ₹39,500 के बजाय अब ₹26,750 में बिक रहा है.
- एलजी (प्रीमियम 5-Star)
सबसे बड़ी छूट LG के प्रीमियम मॉडल्स पर है. ₹72,990 वाला 5-स्टार विंडो एसी अब सिर्फ ₹41,490 में मिल रहा है. यानी सीधे 41% की छूट.
- वर्लपूल
वर्लपूल का मॉडल ₹27,409 और करियर का मॉडल ₹28,399 की धमाकेदार कीमत पर मिल रहा है.
कौन सा AC आपके लिए बेस्ट?
- अगर आपका कमरा 120 से 180 स्क्वायर फीट का है, तो 1.5 टन का विंडो एसी आपके लिए ठीक है.
- बिजली बचत के लिए LG का 5-स्टार मॉडल चुनें, जो लंबे समय में आपके बिजली के बिल को कम रखेगा.
- अगर आपका बजट 25 से 30 हजार के बीच है, तो वोल्टास या वर्लपूल के 3-स्टार मॉडल अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं.
- अगर आप बार-बार घर बदलते हैं, तो विंडो एसी सबसे अच्छा है क्योंकि इसका इंस्टॉलेशन और शिफ्टिंग स्प्लिट एसी के मुकाबले काफी आसान और सस्ती होती है.
खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
सिर्फ डिस्काउंट देखकर ही फैसला न लें. खरीदारी से पहले अपने कमरे का साइज, बिजली कनेक्शन कैपेसिटी, वारंटी और ब्रांड की सर्विसिंग क्वालिटी को जरूर जानकारी कर लें. नहीं तो सेविंग के चक्कर में बाद में परेशान ना होना पड़े.














