Apple अपने नए iPhone 18 Pro मॉडल को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है. खास बात यह है कि इस बार Android कंपनियां भी iPhone के एक बड़े फीचर को कॉपी करने की तैयारी में हैं, जिससे मार्केट में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है. ये कोई इंटरनल फीचर नहीं बल्कि डिवाइस का रंग है. क्योंकि इस बार iPhone 18 Pro और Pro Max में एक नया डीप रेड कलर देखने को मिल सकता है, जो अब तक iPhones में ज्यादा देखने को नहीं मिला है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस यूनिक रंग के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही है. वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि इस बार क्लासिक ब्लैक कलर को हटा दिया जा सकता है. अगर ऐसा होता है, तो यह लगातार दूसरा साल होगा जब Apple अपने Pro मॉडल्स में ब्लैक ऑप्शन नहीं देगा.
बस यही कलर को अब Android कंपनियां भी अपना रही हैं और जल्द ही मार्केट में इस रंग में अपने डिवाइस को उतार देंगी.
iPhone 18 Pro डिजाइन में बदलाव
डिजाइन की बात करें तो इस बार iPhone 18 Pro में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. कहा जा रहा है कि Apple अंडर-डिस्प्ले Face ID तकनीक पर काम कर रहा है, जिससे स्क्रीन और भी क्लीन और फुल हो सकती है. इसके चलते Dynamic Island छोटा हो सकता है या पूरी तरह हटाकर उसकी जगह छोटा सा पंच-होल कैमरा दिया जा सकता है. हालांकि स्क्रीन साइज में ज्यादा बदलाव नहीं होगा और यह पहले जैसा ही रहेगा.
कैमरा होगा और भी एडवांस
कैमरा सेगमेंट में भी Apple कुछ नया करने की तैयारी में है. इस बार फोन में मैकेनिकल आइरिस तकनीक दी जा सकती है, जिससे फोटो की क्वालिटी और बेहतर होगी. साथ ही नया इमेज सेंसर दिया जा सकता है, जो खासतौर पर लो-लाइट फोटोग्राफी और प्रोसेसिंग स्पीड को बेहतर बनाएगा. इससे यूजर्स को ज्यादा क्लियर और शार्प फोटो मिलेंगी.
ये भी पढ़ें - Apple ला रहा है कमाल के Smart Glasses! जानिए क्या खास होगा और कितनी होगी कीमत
iPhone 18 Pro में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जो काफी पावरफुल होगा. यह एडवांस टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा, जिससे फोन की स्पीड और बैटरी एफिशिएंसी दोनों बेहतर होंगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें करीब 15 प्रतिशत ज्यादा परफॉर्मेंस और 30 प्रतिशत तक बेहतर एफिशिएंसी मिल सकती है. इसके अलावा AI फीचर्स भी पहले से ज्यादा स्मार्ट होंगे.
iPhone 18 Pro की कीमत
iPhone 18 Pro और Pro Max के सितंबर 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है. वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 18 थोड़ा देर से आ सकता है. कीमत की बात करें तो Apple ज्यादा बढ़ोतरी नहीं करना चाहता, लेकिन नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी के कारण थोड़ी बहुत कीमत बढ़ सकती है.














