खेल रत्न के लिए योगेश्वर और विजय कुमार के नाम की सिफारिश

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
लंदन ओलिंपिक में पदक जीतने वाले निशानेबाज विजय कुमार और पहलवान योगेश्वर दत्त के नाम की संयुक्त सिफारिश देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए की गई है।
नई दिल्ली: लंदन ओलिंपिक में पदक जीतने वाले निशानेबाज विजय कुमार और पहलवान योगेश्वर दत्त के नाम की संयुक्त सिफारिश देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए की गई है।

लंदन ओलिंपिक में 25 मीटर रैपिड फायर स्पर्धा का रजत पदक जीतने वाले पिस्टल निशानेबाज विजय और कुश्ती में 60 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग का कांस्य पदक जीतने वाले योगेश्वर के नाम का चयन एथेंस ओलिंपिक के रजत पदक विजेता निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की अगुआई वाली अर्जुन पुरस्कार और खेल रत्न समिति ने किया।

कैंसर के बाद वापसी की तैयारियों में जुटे क्रिकेटर युवराज सिंह उन 25 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

खेल मंत्रालय के अगले कुछ दिनों में अंतिम सूची की घोषणा करने की उम्मीद है।

आम तौर पर मंत्रालय समिति द्वारा सिफारिश किए गए नामों की सूची को स्वीकार कर लेता है।

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक हॉकी मिडफील्डर सरदार सिंह, पहलवान गीता फोगाट और नरसिंह यादव, निशानेबाज अनु राज सिंह और ओंकार सिंह, बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप और अश्विनी पोनप्पा, तीरंदाज दीपिका कुमारी और बोम्बायला देवी अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों में शामिल हैं।
Featured Video Of The Day
Top Headlines: Delhi Weather Today | Rain Alert | Donald Trump | Caste Census | Pahalgam Attack